4 सुपरस्टार्स जो WWE Bad Blood में Roman Reigns और Cody Rhodes के होने वाले टैग टीम मैच में दखल दे सकते हैं

WWE
क्या WWE Bad Blood में इन स्टार्स की होगी एंट्री? (Photo: WWE.com)

Superstars can Interfere Roman Reigns Match Bad Blood: WWE Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 5 अक्टूबर, 2024 को फैंस को तगड़ा इवेंट देखने को मिलेगा। कंपनी ने कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। सभी की नजरें रोमन रेंस (Roman Reigns) के मुकाबले के ऊपर टिकी होंगी। रेंस और कोडी रोड्स का मुकाबला जेकब फाटू और सोलो सिकोआ से होगा। पहली बार रोमन और कोडी साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। खैर इस आर्टिकल में हम उन चार सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो बड़े टैग टीम मुकाबले में दखल दे सकते हैं।

Ad

#4 क्या WWE Bad Blood में जिमी उसो की होगी वापसी?

Ad

WrestleMania XL के बाद हुए ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में जिमी उसो अंतिम बार नज़र आए थे। सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर उनके ऊपर अटैक किया था। अब फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

SummerSlam 2024 में एंट्री के बाद से ब्लडलाइन से अकेले ही रोमन रेंस जूझ रहे हैं। कोडी ने उनका साथ दिया है लेकिन धीरे-धीरे नंबर्स गेम उनके ऊपर हावी हो रहा है। Bad Blood में जिमी उसो वापसी कर टैग टीम मुकाबले में दखल दे सकते हैं। उनका और रोमन का रीयूनियन देखने को मिल सकता है।

#3 & #2 WWE टैग टीम चैंपियंस की हो सकती है दखलअंदाजी

Ad

WWE Bad Blood में होने वाले टैग टीम मैच का अंत आसानी से नहीं होगा। जेकब फाटू और सोलो सिकोआ कुछ ना कुछ बड़ा बवाल जरूर करेंगे। उनका साथ देने के लिए मैच में मौजूदा WWE टैग टीम चैंपियंस टामा टोंगा और टांगा लोआ की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है।

टोंगा और लोआ अगर मैच में दखल देंगे तो फिर ब्लडलाइन का पलड़ा भारी रहेगा। रोमन रेंस और कोडी रोड्स को इस चीज पर भी ध्यान देना होगा। इन दोनों से निपटने के लिए दोनों स्टार्स को पहले से प्लान तैयार करना होगा।

#1 WWE दिग्गज द रॉक का हो सकता है अहम रोल

Ad

WrestleMania XL के बाद Raw के पहले शो में द रॉक अंतिम बार नज़र आए थे। उन्होंने कहा था कि वो कोडी रोड्स के लिए जल्द वापसी करेंगे। द ग्रेट वन कभी भी रिंग में आकर धमाल मचा सकते हैं। WWE Bad Blood उनकी वापसी का सबसे सही मौका हो सकता है।

द रॉक की अगर टैग टीम मैच में दखलअंदाजी रही तो फिर मामला खतरनाक तूल पकड़ सकता है। वो स्टोरी को मजेदार बनाने के लिए सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का साथ भी दे सकते हैं। हो सकता है कि वो सभी को चौंकाते हुए रोमन रेंस और कोडी रोड्स का साथ दे दें। इनमें से कोई भी संभावना मैच के दौरान प्रकट हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications