WWE WrestleMania में Roman Reigns से हार चुके 4 सुपरस्टार्स जो अब AEW का हिस्सा हैं

WWE
जानिए लिस्ट में किन-किन स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Stars Who Lost Against Roman Reigns: WWE WrestleMania बहुत बड़ा इवेंट होता है। हर साल फैंस इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। सभी रेसलर्स का सपना इसमें परफॉर्म करने का होता है। हालांकि, सभी को ये सौभाग्य प्राप्त नहीं हो पाता है। रोमन रेंस (Roman Reigns) का WrestleMania इतिहास काफी तगड़ा है। 9 बार वो मेन इवेंट कर चुके हैं। अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों को वो मात दे चुके हैं। उनके एक्शन पर सभी की नज़रें टिकी होती हैं। खैर इस आर्टिकल में हम WrestleMania में रेंस से हार चुके उन 4 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो अब AEW का हिस्सा हैं।

Ad

#3 WWE दिग्गज बिग शो अब AEW का हिस्सा हैं

youtube-cover
Ad

द शील्ड ने 2012 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इस ग्रुप का हिस्सा रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज थे। इन्होंने WrestleMania के मंच पर सबसे पहले 2013 में अपना जलवा दिखाया था। वहां पर रेंस, रॉलिंस और एंब्रोज का सामना शेमस, रैंडी ऑर्टन और बिग शो के साथ हुआ था। शील्ड ने मुकाबले में जीत हासिल की थी। आपको बता दें बिग शो मौजूदा समय में AEW का हिस्सा हैं। वहां पर वो एक रेसलर के साथ-साथ कमेंट्री की भूमिका में रहते हैं।

#3 WWE WrestleMania 30 में द शील्ड ने मचाया था बवाल

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 30 में द शील्ड का मुकाबला केन और The New Age Outlaws से हुआ था। रोमन रेंस और उनके साथियों ने जीत हासिल की थी। The New Age Outlaws का हिस्सा बिली गन भी थे। वो अब AEW का हिस्सा हैं। गन ने WWE में भी बहुत नाम कमाया था। उनकी और रोड डॉग की जोड़ी ने खूब वाहवाही टूटी। दोनों का एक समय में टैग टीम डिवीजन में तगड़ा दबदबा था।

#2 WWE WrestleMania 37 में डेनियल ब्रायन को मिली थी हार

Ad

WWE में डेनियल ब्रायन ने लंबे समय तक काम किया। उन्होंने कई चैंपियनशिप भी अपने नाम की। फेस के रूप में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन कर बहुत कम समय में फैंस का दिल जीत लिया था। WrestleMania 37 में रोमन रेंस ने ब्रायन को WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हराया था, जिसका हिस्सा ऐज भी थे। कुछ साल पहले WWE छोड़कर डेनियल AEW का हिस्सा बन गए। वहां पर भी उन्हें कंपनी द्वारा बढ़िया पुश दिया गया।

#1 WWE दिग्गज ऐज मौजूदा समय में AEW में अपना जलवा दिखा रहे हैं

WWE WrestleMania 37 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन ने अपने प्रदर्शन से खूब तबाही मचाई थी। अंत में रोमन ने अपना टाइटल रिटेन किया। WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद कुछ साल पहले AEW का हिस्सा ऐज बन गए। वहां पर उनका प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐज AEW में कोप नाम से काम करते हैं। बहुत जल्द वो रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications