WWE: WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली (The Great Khali) ने अप्रैल 2006 में द अंडरटेकर (The Undertaker) vs मार्क हेनरी (Mark Henry) के मैच के दौरान डेब्यू किया था। इस मैच के दौरान जब खली ने डेब्यू किया था तो फैंस के साथ-साथ खुद अंडरटेकर भी द ग्रेट खली जैसे भीमकाय सुपरस्टार को देखकर काफी हैरान रह गए थे। इसके बाद खली ने रिंग में आकर डैडमैन पर पूरी तरह दबदबा बनाया था।WWE@WWEForce of nature. World Champion. WWE Hall of Famer.#WWEHOF #TheGreatKhali7:38 AM · Apr 7, 20212402346Force of nature. World Champion. WWE Hall of Famer.#WWEHOF #TheGreatKhali https://t.co/3rniVmvl6rयही नहीं, इसके बाद द ग्रेट खली एक मैच में द अंडरटेकर को हराने में भी कामयाब रहे थे। हालांकि, आगे चलकर खली का WWE में पतन शुरू हो गया था और वह कंपनी में केवल एक जॉबर बनकर रह गए थे। इस आर्टिकल में हम 4 ऐसी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जिसने WWE में ग्रेट खली को मॉन्स्टर से जॉबर बना दिया था।4- WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली में कैरेक्टर की कमीWWE@WWETHE GREAT KHALI?! The innovator of the #PunjabiPrison has emerged, and his target is @RandyOrton! #WWEBattleground #WWEChampionship8:38 AM · Jul 24, 201728331236THE GREAT KHALI?! The innovator of the #PunjabiPrison has emerged, and his target is @RandyOrton! #WWEBattleground #WWEChampionship https://t.co/s54zkQlaXAWWE में किसी भी सुपरस्टार का कैरेक्टर सबसे जरूरी चीज़ होती है और एक अच्छा कैरेक्टर किसी भी सुपरस्टार को कंपनी में लंबे समय तक सफल बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, द ग्रेट खली में कैरेक्टर की कमी थी इसलिए शुरूआत में फैंस खली के भीमकाय शरीर और उनकी ताकत को देखकर तो काफी मंत्र-मुग्ध थे लेकिन उनमें कैरेक्टर की कमी होने की वजह से फैंस की समय के साथ खली में दिलचस्पी कम हो गई थी।यही कारण है कि द ग्रेट खली WWE में मॉन्स्टर से एक जॉबर बनकर रह गए थे। अगर खली WWE में अपने करियर के दौरान खुद का कैरेक्टर विकसित कर लेते तो शायद उन्हें कंपनी में ज्यादा सफलता मिलती। आपको बता दें, खली ने साल 2014 में कंपनी छोड़ दी थी लेकिन साल 2017 में जिंदर महल को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ जीत दिलाने में मदद करने के लिए उन्होंने Battleground प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी की थी। इस बीच उन्हें कुछ साल पहले हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।3- WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली के पास ज्यादा मूव न होना View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार द ग्रेट खली के साथ एक समस्या यह भी थी कि वह रिंग में ज्यादा मूव्स का इस्तेमाल नहीं किया करते थे। आपको बता दें, द ग्रेट खली द्वारा इस्तेमाल किये गए मूव्स में से पंजाबी प्लंज, क्लोथ्सलाइन, कॉर्नरबैक एल्बो, हेड बट जैसे मूव्स प्रमुख थे। हालांकि, देखा जाए तो खली द्वारा इस्तेमाल किये गए अधिकतर मूव्स साधारण थे।यह कहना गलत नहीं होगा कि फैंस सुपरस्टार्स को अलग-अलग तरह के मूव्स इस्तेमाल करते हुए देखना चाहते हैं। अब जबकि, खली के पास ज्यादा मूव्स नहीं थे इसलिए समय बीतने के साथ फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता कम होती चली गई और वह केवल एक जॉबर बनकर रह गए थे।2- द ग्रेट खली WWE रिंग में उतने फुर्तीले नहीं थे View this post on Instagram Instagram Postद ग्रेट खली भीमकाय शरीर के मालिक हैं और इस वजह से उनके अंदर भरपूर शक्ति है। हालांकि, भीमकाय शरीर होना खली के लिए नुकसानदेह भी साबित हुआ क्योंकि इस वजह से रिंग में वह बाकी सुपरस्टार्स की तुलना में काफी कम फुर्तीले थे। यही कारण कि कई बार खली से उनके मूव्स को परफॉर्म करने में देरी भी हो जाती थी। इस वजह से भी WWE में खली को धीरे-धीरे पुश मिलना बंद हो गया और वह कंपनी में आखिरी समय में एक जॉबर बनकर रह गए थे।1- द ग्रेट खली को WWE में बेहतर मैनेजर न मिल पाना View this post on Instagram Instagram Postद ग्रेट खली को ठीक तरह से प्रोमो देना नहीं आता था इसलिए उनके साथ रंजिन सिंह मैनेजर के रूप में दिखाई दिए थे। हालांकि, ये मैनेजर के रूप में खली को फैंस के सामने उतना हाइप नहीं कर सके।यह कहना गलत नहीं होगा कि खली को अपने करियर की शुरूआत में पॉल हेमन जैसे किसी मैनेजर की जरूरत थी। पॉल हेमन एक ऐसे मैनेजर हैं जिन्होंने अपने द्वारा मैनेज किये गए अधिकतर सुपरस्टार्स को कंपनी में सफलता दिलाई है। यही कारण है कि अगर खली को पॉल हेमन जैसा कोई बेहतर मैनेजर मिलता तो शायद वह अपने करियर के दौरान जॉबर न बनते।