4 बड़ी चीजें जो रोमन रेंस WWE में विलन बनने के बाद कर चुके हैं

WWE
WWE

रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कुछ सालों में WWE के टॉप स्टार के रूप में काफी नाम कमाया है। वो पूरी दुनिया में फेमस है और उनके करोड़ो फैंस मौजूद है। रोमन रेंस ने पिछले 8-9 सालों में काफी ज्यादा सुधार किया है। वो एक टैग टीम चैंपियंस से लेकर एक रेसलमेनिया मेन इवेंटर बने है।

Ad

साथ ही उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप पर भी कई बार कब्जा किया है। रोमन रेंस ने WWE में लगभग हर चीज़ हासिल कर ली है। पिछले कुछ समय में रोमन रेंस काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहे हैं। साथ ही वो लगातार जबरदस्त प्रदर्शन करते जा रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के दुश्मन को लगी खतरनाक चोट, बड़े चैंपियनशिप मैच का ऐलान, WWE को मिला दूसरा ब्रॉक लैसनर?

द बिग डॉग अपने करियर में पहली बार हील के रूप में नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कई ऐसी चीज़ों की है, जिनकी फैंस उनसे उम्मीद करते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 बड़ी चीजों के बारे में जो रोमन रेंस विलन बनने के बाद कर चुके हैं।

4- रोमन रेंस द्वारा WWE फैंस की इच्छा को पूरा करना

Ad

रोमन रेंस को काफी समय से बेबीफेस के रूप में देखा जा रहा था। फैंस उन्हें बतौर फेस सुपरस्टार पसंद नहीं करते थे। ऐसे में हर कोई उन्हें एक नए और अलग कैरेक्टर में देखना चाहता था।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस का WWE में विलन बनने के बाद अबतक का सफर और 2 चीजें जो वो आगे कर सकते हैं

रोमन रेंस ने यहां हील टर्न लेकर फैंस की इच्छा पूरी कर दी। लंबे समय से रेंस के लिए विलन बनने की डिमांड सामने आ रही थी। द बिग डॉग ने विलन बनने के साथ ही इस इच्छा को पूरा कर दिया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

3- ऐतिहासिक रिटर्न

Ad

हर एक दिग्गज सुपरस्टार के करियर में एक समय जरूर आता है जब वो अपना यादगार और खास रिटर्न करता है। WWE में पिछले कुछ सालों में सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज, बतिस्ता, ब्रे वायट समेत कई अन्य स्टार्स ने अपनी वापसी को यादगार बनाया है।

रोमन रेंस ने भी विलन बनने के साथ ही अपने करियर का सबसे खास पल कायम किया। उन्होंने समरस्लैम के मेन इवेंट के बाद अचानक से वापसी की। साथ ही उन्होंने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर जबरदस्त हमला किया। उनका ये रिटर्न सही मायने में खास था।

2- अपनी फैक्शन तैयार करना

Ad

रोमन रेंस ने द शील्ड फैक्शन के सदस्य के रूप में अपना डेब्यू किया था। साथ ही काफी धमाकेदार काम किया था। इसके बाद से ही वो अकेले नजर आ रहे थे। इस दौरान उनके साथी सैथ रॉलिंस ने 2015 और 2019 दो अलग-अलग मौकों पर अपनी फैक्शन तैयार की।

इसके बावजूद रोमन रेंस ने कभी ऐसा नहीं किया। खैर, विलन बनने के बाद ये चीज़ पूरी होते हुए नजर आई। दरअसल, रोमन रेंस इस समय पॉल हेमन और जे उसो के साथ है। जिमी उसो की वापसी के साथ उनका ग्रुप और भी ज्यादा बड़ा हो जाएगा। साथ ही WWE अन्य स्टार्स को भी जोड़ सकता है।

1- यूनिवर्सल चैंपियन और स्टोरीलाइन

Ad

रोमन रेंस ने हील बनने के बाद काफी जल्दी यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद हर किसी के मन में सवाल था कि द ट्राइबल चीफ इस टाइटल को ज्यादा समय तक अपने पास रख पाएंगे या नहीं।

उनके पिछले टाइटल रन काफी छोटे थे। खैर, इस बार उन्होंने चैंपियन के रूप में जबरदस्त काम किया है। साथ ही उनकी सभी स्टोरीलाइन रोचक रही है। अबतक उन्होंने जे उसो और केविन ओवेंस के साथ शानदार स्टोरीलाइन दी है और उन्हें टॉप स्टार्स बनने में मदद की है।

ये भी पढ़ें:- 4 चौंकाने वाले खुलासे जो 2020 में WWE ने किये: रोमन रेंस ने दिया था सबको बड़ा सरप्राइज

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications