WWE: WWE का प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में एके अलग रुतबा रहा है और ये प्रमोशन पिछले कई दशकों से इस इंडस्ट्री के टॉप पर बना हुआ है। यहां दुनिया के कई देशों के रेसलर्स काम करते आए हैं और खूब सफलता भी प्राप्त की है। भारत से लेकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश नियमित रूप से इस इंडस्ट्री को अच्छे रेसलर्स देते रहे हैं।इस समय WWE के सबसे बड़े मार्केट्स की बात की जाए तो उसमें भारत का नाम भी सबसे ऊपर के स्थानों पर आता है और यही पहलू भविष्य में कंपनी के लिए बड़े फायदे का सौदा साबित हो सकता है। चूंकि अब क्रिएटिव कंट्रोल ट्रिपल एच के हाथों में है इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं जो ट्रिपल एच को भारतीय सुपरस्टार्स के लिए जरूर करनी चाहिए।#)WWE में भारतीय सुपरस्टार्स के लिए अलग से ब्रांड शुरू किया जाए✞ঔৣ۝ᴺᴵᴷᴴᴵᴸ۝ঔৣ✞ Roman 🇮🇳@NikhilSSManiaThis Guy is Working Behind #WWENXT India Brand Jeff Jarret WWE NXT India Start Taping From 22nd January Premiere On Republic Day I Remember A Show King Ka Ring Bhajji Paaji Wala135This Guy is Working Behind #WWENXT India Brand Jeff Jarret WWE NXT India Start Taping From 22nd January Premiere On Republic Day 🇮🇳I Remember A Show King Ka Ring 😂😂Bhajji Paaji Wala https://t.co/GPhJhhBi3kसाल 2010 में WWE ने NXT नाम से अपने डेवलपमेंटल ब्रांड की शुरुआत की थी। तब तक ये केवल अमेरिका तक सीमित थी, लेकिन आगे चलकर साल 2016 में यूनाइटेड किंग्डम के लिए अलग से NXT UK की शुरुआत की गई। उसी तरह कुछ समय पहले NXT India के लॉन्च होने की खबरें सामने आई थीं।इस बात में कोई संदेह नहीं कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और यहां प्रो रेसलिंग के लाखों फैंस हैं। उनमें से कुछ लोग खुद भी प्रो रेसलर बनने की चाह रखते हैं। NXT India का आइडिया, कंपनी की व्यूअरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है और इससे रोस्टर में ज्यादा प्रतिभाशाली भारतीय रेसलर्स को मौका दिया जा सकेगा।#)किसी भारतीय सुपरस्टार को मेन इवेंट सीन में लाया जाएWrestle Tracker@wrestletracker1WWE's India viewership sees a huge uptick after Veer Mahaan's return to RAW dlvr.it/SNnBPL145WWE's India viewership sees a huge uptick after Veer Mahaan's return to RAW dlvr.it/SNnBPLWWE में इस समय जिंदर महल, वीर महान और शैंकी जैसे प्रतिभाशाली रेसलर्स काम कर रहे हैं। जिंदर अपने करियर में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त कर चुके हैं। मगर इस समय कंपनी के पास कोई ऐसा भारतीय रेसलर नहीं है जो पूरे प्रो रेसलिंग जगत में तहलका मचाने की काबिलियत रखता हो।कुछ महीनों पहले वीर महान के बड़े पुश की शुरुआत की गई, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होने लगा है जैसे उस पुश को भी ड्रॉप कर दिया गया है। आपको याद दिला दें कि वीर को पुश मिलने के दौरान Raw की भारतीय व्यूअरशिप में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, उस दृष्टि से प्रमोशन को वीर या किसी अन्य भारतीय सुपरस्टार को मेन इवेंट सीन में लाने पर जोर जरूर देना चाहिए।#)भारतीय विमेंस रेसलर्स को भी सामने लाया जाएSean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappI'm hearing Kavita Devi, Jessamyn Duke, Vanessa Borne released as well1002186I'm hearing Kavita Devi, Jessamyn Duke, Vanessa Borne released as wellकविता देवी, भारत में जन्मी ऐसी पहली महिला रेसलर रहीं जिन्होंने WWE तक का सफर तय किया था। उन्होंने करीब 4 सालों तक इस प्रमोशन में काम किया, लेकिन बजट में कटौती के चलते साल 2021 के मई महीने में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया था।कविता ने NXT तक का सफर तय किया और कई नामी सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़कर काफी अनुभव भी प्राप्त किया, मगर उनके रिलीज़ होने के बाद कंपनी के पास कोई भारतीय महिला प्रो रेसलर नहीं है। WWE में भारत की ज्यादा विमेंस रेसलर्स का होना इस देश में युवा लड़कियों को भी प्रो रेसलिंग में आने के लिए प्रेरित कर रहा होगा।#)भारतीय सुपरस्टार को बेबीफेस बनाया जाएVeer Mahaan@VeerMahaanThe best few moves will be critical. Stay tuned…1884105The best few moves will be critical. Stay tuned… https://t.co/wwyskNlpxjद ग्रेट खली के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारत में प्रो रेसलिंग के प्रति क्रेज़ बढ़ा था। उसके बाद जिंदर महल को WWE में सबसे बड़े भारतीय चेहरे के रूप में दिखाया गया और वो भी आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन बने। उसके बाद द बॉलीवुड बॉयज़, वीर महान और शैंकी ने भी मेन रोस्टर तक का सफर तय किया।इन सभी सुपरस्टार्स में एक बात समान यह रही कि सभी भारतीय सुपरस्टार्स को हील के तौर पर दिखाया गया। अभी तक उन्हें बेबीफेस बनाने का प्रयोग तक नहीं किया गया है। भारतीय सुपरस्टार्स को बेबीफेस के नए एंगल से पुश देने का आइडिया बहुत दिलचस्प साबित हो सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।