WWE: हालिया रिपोर्ट्स की माने तो WWE साल 2023 में भारत के हैदराबाद शहर में बड़े इवेंट का आयोजन कर सकती है। बता दें, इस इवेंट का आयोजन 18 जनवरी 2023 को होने की बात कही जा रही है। इससे पहले भारत में आखिरी बार WWE के किसी इवेंट का आयोजन साल 2017 में किया गया था।उम्मीद है कि इस बार भारत में WWE का बेहतर इवेंट देखने को मिलेगा। यह देखना रोचक होगा कि कंपनी ने भारत में होने जा रहे इस इवेंट को लेकर क्या प्लान बना रखा है और इस इवेंट में क्या-क्या चीज़ें देखने को मिलने वाली हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 4 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE को भारत में होने वाले इवेंट में जरूर करना चाहिए।4- भारत में होने जा रहे WWE इवेंट में इंडस शेर को बेबीफेस के रूप में पेश करनाWWE India@WWEIndia#IndusSher want The Creed Brothers at their 100% #WWENXT12911#IndusSher want The Creed Brothers at their 100% 👊 #WWENXT https://t.co/Iv5WXUNsGIवीर महान और सौरव गुर्जर उर्फ सांगा इस वक्त WWE में काम करने वाले दो बड़े भारतीय सुपरस्टार हैं। यही कारण है कि उम्मीद है कि अगले महीने भारत में होने जा रहे इवेंट में इन दोनों सुपरस्टार्स का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें, ये दोनों सुपरस्टार्स इस वक्त NXT में इंडस शेर नाम के टैग टीम का हिस्सा हैं और हील की भूमिका निभा रहे हैं।हालांकि, वीर महान और सौरव गुर्जर का अपने ही देश में होने जा रहे इवेंट में हील के रूप में इस्तेमाल करना सही नहीं रहेगा। यही कारण है कि भारत में होने जा रहे WWE इवेंट में इन दोनों सुपरस्टार्स को बेबीफेस के रूप में पेश किया जाना चाहिए। उम्मीद यह भी है कि इस इवेंट में वीर महान और सौरव गुर्जर का बड़ा मैच बुक किया जाएगा।3- शो का लाइव प्रसारण करनाWrestling News@WrestlingNewsCoREPORT: Major WWE event planned for next month in India wrestlingnews.co/wwe-news/repor… #WWE6217REPORT: Major WWE event planned for next month in India wrestlingnews.co/wwe-news/repor… #WWE https://t.co/8XXq81FUlMWWE ने जब साल 2017 में भारत का टूर किया था तो उस वक्त कंपनी ने हाउस शो का आयोजन किया था और इस शो का लाइव प्रसारण नहीं किया गया था। इसके बाद साल 2021 में हुए Superstar Spectacle शो का भी लाइव प्रसारण नहीं किया गया था। उम्मीद है कि इस बार इस चीज़ में बदलाव देखने को मिलेगा।देखा जाए तो WWE को इस बार भारत में होने जा रहे शो को किसी प्रीमियम लाइव इवेंट की तरह पेश करना चाहिए। इस प्रकार इस शो को लेकर काफी हाइप क्रिएट होगा। संभव है कि इस वजह से WWE को भारत में नए दर्शक भी मिल सकते हैं।2- भारतीय दिग्गज सुपरस्टार द ग्रेट खली का शो में इस्तेमालWWE@WWE# = THE GREAT KHALI!!!!#WWEGRR1241407#4️⃣5️⃣ = THE GREAT KHALI!!!!#WWEGRR https://t.co/R2amewZvzTद ग्रेट खली भारत की ओर से WWE में कदम रखने वाले सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। यही कारण है कि अगर द ग्रेट खली का जनवरी 2023 में भारत में होने जा रहे इवेंट में इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो यह बहुत बड़ी गलती होगी। फैंस भी द ग्रेट खली को इस इवेंट के दौरान देखना पसंद करेंगे।बता दें, भले ही द ग्रेट खली को रिटायर हुए काफी समय बीत चुका है लेकिन वो अभी भी भारतीय फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। द ग्रेट खली की बात की जाए तो वो आखिरी बार साल 2018 में हुए Greatest Royal Rumble में एक्शन में दिखाई दिए थे। अगर द ग्रेट खली एक बार फिर अगले साल भारत में होने जा रहे इवेंट में एक्शन में दिखाई देते हैं तो यह काफी यादगार पल बन जाएगा।1- रोमन रेंस का मैच बुक करना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस भारतीय फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। बता दें, रोमन रेंस साल 2017 में भारत में मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे और उस वक्त उन्हें फैंस द्वारा जबरदस्त तरीके से चीयर किया गया था। यही कारण है कि उम्मीद है कि WWE इस बार भी भारत में होने जा रहे इवेंट में रोमन रेंस का मैच जरूर बुक करेगी।बता दें, मौजूदा समय में रोमन रेंस ने मैच लड़ना काफी कम कर दिया है। यही कारण है कि पक्के तौर पर यह कहना मुश्किल है कि वो साल 2023 में होने जा रहे भारतीय WWE इवेंट में मैच लड़ते हुए दिखाई देंगे या नहीं। देखा जाए तो अगर ट्राइबल चीफ इस इवेंट का हिस्सा नहीं होते हैं तो इससे फैंस को काफी निराशा होगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।