रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया और पूरी दुनिया में उनके प्रशंसक मौजूद है। उन्होंने 2012 में अपना डेब्यू द शील्ड के सदस्य के रूप में किया था। कुछ सालों के बाद रेंस को सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश दिया गया। वो काफी जल्दी WWE के टॉप फेस बन गए।I’m curious to see this.What were y’all’s thoughts on Roman Reigns in 2015? pic.twitter.com/S4OFI7PQmI— e.k.o. (@ekowrestling88) December 13, 2020ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीकई फैंस को उनका गिमिक और रेसलिंग स्टाइल पसंद नहीं था। रोमन रेंस को अपने सिंगल्स करियर के दौरान ज्यादातर समय खराब रिएक्शन का सामना करना पड़ा। उनके करियर में चुनिंदा पल होंगे जब उन्हें अच्छा रिएक्शन मिला। रोमन रेंस ने WWE में काफी बार बू का सामना किया है। इसके बावजूद कुछ ऐसे भी पल आए हैं जब प्रशंसकों ने उन्हें ज्यादा खराब तरीके से प्रतिक्रियाएं दी।4- WWE दिग्गज रोमन रेंस की Royal Rumble 2015 में जीतThis is the same Roman Reigns fans have been rejecting since 2015 https://t.co/xdQsfZxy0u pic.twitter.com/B3j7vl2jAi— Cageside Seats (@cagesideseats) August 7, 2018Royal Rumble 2015 में रोमन रेंस को काफी खराब तरीके से प्रतिक्रियाएं मिली थी। उस समय रोमन को जबरदस्त पुश मिल रहा था और वो अचानक से टॉप स्टार बन गए थे। इस वजह से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं थे। सभी चाहते थे कि डेनियल की जीत हो लेकिन ब्रे वायट ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया था।ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयारोमन रेंस ने मुकाबले में 19वें स्थान पर एंट्री की और लगातार सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया। उन्हें आते ही बू मिलने लगी। उन्होंने अंत में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीता। इस दौरान फैंस की ओर से उन्हें खराब रिएक्शन मिल रहा था। द रॉक ने आकर अपने भाई के साथ जीत सेलिब्रेट की लेकिन फिर भी फैंस खुश नहीं थे।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!