4 मौके जब WWE Superstars ने लाइव टीवी पर खतरनाक क्राइम किया 

WWE स्टार्स ने कई बार लाइव पर क्राइम किये हैं
WWE स्टार्स ने कई बार लाइव पर क्राइम किये हैं

WWE: WWE फैंस के लिए अपने फेवरेट स्टार को गिरफ्तार होते हुए देखना एक आम बात है। कई सुपरस्टार अपने एक्शन की वजह से भी रिंग में गिरफ्तार किये गए हैं। इसके अलावा बता दें कि अगर सुपरस्टार्स किसी ऑफिशियल पर हमला करता है तो WWE उन पर फाइन भी लगा सकता है।

Ad

हालांकि ये रियल नहीं होता है, लेकिन अगर ये सुपरस्टार एंटरटेनमेंट के बाहर जाकर ये क्राइम करते हैं तो उन्हें जरूर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तो आइये जानते हैं कि उन 4 WWE सुपरस्टार के बारें में, जिन्होंने लाइव टीवी पर क्राइम किया है:

#4 डेक्स्टर लूमिस ने द मिज़ को WWE Raw से किडनैप कर लिया था (22 अगस्त 2022)

Ad

हाल में ही Raw के दौरान द मिज़ और चैम्पा का सामना एजे स्टाइल्स और बॉबी लैश्ले की टैग टीम से हुआ था। इस मैच के दौरान ही डेक्स्टर लूमिस ने द मिज़ को किडनैप करने की कोशिश की थी। वो द मिज को पकड़कर एरीना से बाहर लेकर चले गए थे। उनके इस एक्शन को देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे।

डेक्स्टर लूमिस पिछले काफी समय से क्राउड में आकर WWE सुपरस्टार्स कर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं और कई बार उन्हें सिक्योरिटी गार्ड्स के द्वारा रोक लिया गया था। हालांकि उन्होंने ऐसा WWE के बाहर किया होता तो उन्हें इस क्राइम के लिए जरूर गिरफ्तार कर लिया जाता।

#3 स्टैफनी मैकमैहन को भी किया जा चुका है गिरफ्तार (21 जुलाई 2014)

youtube-cover
Ad

2014 में स्टैफनी मैकमैहन और ब्री बैला के बीच WWE ने स्टोरीलाइन शुरू की थी। इस स्टोरीलाइन में स्टैफनी मैकमैहन ने ब्री बैला को फायर करने की धमकी दी थी, जिसके बाद ब्री ने खुद ही क्विट कर दिया था। उनके क्विट करने के बाद स्टैफनी मैकमैहन ने निकी बैला और उनके पति डेनियल ब्रायन को पनिश करना शुरू कर दिया था।

इस स्टोरीलाइन में स्टैफनी मैकमैहन ने एक बार ब्री बैला को थप्पड़ भी मार दिया था। उनके इस एक्शन की वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल, ब्री एक फैन के रूप में WWE एरीना में आई थीं और उन्हें देखकर स्टैफनी मैकमैहन ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

#2 ब्रॉक लैसनर ने जब WWE Raw में कैडिलैक कार को बर्बाद कर दिया था

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक हैं। कोई भी स्टार गुस्से में ब्रॉक लैसनर का सामना नहीं करना चाहता है। 2015 में गुस्से में ब्रॉक लैसनर ने लाइव टीवी पर कैडिलैक कार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। उन्हें इस तरह से गुस्से में देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे।

दरअसल, ब्रॉक लैसनर साल 2015 में द अथॉरिटी, सैथ रॉलिंस, केन और जे-जे सिक्योरिटी के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। इस स्टोरीलाइन में सैथ रॉलिंस ने जे-जे सिक्योरिटी को कैडिलैक कार गिफ्ट की थी। हालांकि इसके बाद ही ब्रॉक लैसनर स्टेज पर आकर इस कार को बुरी तरह से बर्बाद कर दिया था। इस दौरान कोई भी स्टार उन्हें रोकने नहीं आया था।

#1 रैंडी ऑर्टन ने द फीन्ड को जिंदा जला दिया था

Ad

रैंडी ऑर्टन हमेशा से ही अपने हील वर्क के लिए जाने जाते हैं। उनके हील कैरेक्टर को फैंस भी ख़ासा पसंद करते हैं। हालांकि एक हील के रूप में भी उन्होंने कुछ ऐसे काम किये हैं, जो क्राइम की तरह देखे जाते हैं। रैंडी ऑर्टन और द फीन्ड दिसंबर 2020 में एक-दूसरे के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे। इस स्टोरीलाइन में रैंडी ऑर्टन जीत हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थे। इस दौरान दोनों ही स्टार्स के बीच फायरफ्लाई इन्फर्नो मैच हुआ था।

इस मैच में रैंडी ऑर्टन ने कुछ ऐसा किया था, जो शायद ही किसी भी फैन ने सोचा था। मुकाबले के अंत में रैंडी ने द फीन्ड को आग लगा दी थी, जिसे देख कर फैंस दंग रह गए थे। ये पूरा इंसिडेंट स्टोरीलाइन के तहत हुआ था, लेकिन किसी को भी जलाना क्राइम में ही आता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications