WWE: दुनियाभर में इस समय कई रेसलिंग कंपनियां मौजूद है लेकिन एक रेसलर का सपना WWE जैसी कंपनी का हिस्सा बनना होता है। एक रेसलर इस बात को अच्छी तरह से जानता है कि WWE में शामिल होने के बाद वह ज्यादा तरक्की कर सकता है। हालांकि अब सुपरस्टार्स को AEW के जरिए भी अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा मौका मिला है।WWE में ऐसे कई रेसलर्स रहे हैं जिन्होंने यहां रहकर न केवल खूब नाम कमाया बल्कि किसी दूसरी कंपनी का रुख नहीं किया। WWE में काम करने वाले न केवल कंपनी के प्रति वफादर रहते हैं बल्कि दूसरी कंपनियों का रूख भी नहीं करते हैं। WWE में कई सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने अपने करियर में कभी WWE के बाहर काम नहीं किया। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे उन 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने WWE के बाहर कभी काम नहीं किया।-). WWE सुपरस्टार Baron Corbin2019 में किंग ऑफ किंग के विजेता बनने वाले बैरन कॉर्बिन इस समय NXT में परफॉर्म कर रहे हैं। कॉर्बिन ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी, जब उन्होंने NXT के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अगस्त 2012 में उन्हें WWE ने डेवलपमेंटल ब्रांड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और दो महीने बाद उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और तब से लेकर अब तक कॉर्बिन WWE के साथ हैं। कॉर्बिन ने हाल ही में समाप्त हुए NXT No Mercy प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर को करारी शिकस्त दी थी। -) WWE सुपरस्टार Charlotte Flairशार्लेट फ्लेयर WWE विमेंस रोस्टर की टॉप सुपरस्टार हैं और द क्वीन का योगदान विमेंस डिवीजन में काफी ज्यादा रहा है। कंपनी ने उन्हें मई 2012 में डेवलपमेंटल ब्रांड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। WWE दिग्गज रिक फ्लेयर की बेटी शार्लेट फ्लेयर इसके बाद से कंपनी का अहम हिस्सा बन गई हैं। शार्लेट ने अपने पिता के कदमों पर चलने का फैसला किया और रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम बना रही हैं। उन्होंने WWE के बाहर किसी भी कंपनी के लिए रेसलिंग नहीं की है। शार्लेट कंपनी में रहते हुए 14 बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं और वो Fastlane प्रीमियम लाइव इवेंट में इयो स्काई और ओस्का के खिलाफ विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा बनने वाली हैं। 2. WWE स्टार Alexa Blissएलेक्सा ब्लिस ने ऑनलाइन WWE में अप्लाई किया था लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि कंपनी ने उनका ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर लिया। साल 2013 में जब WWE ने उन्हें साइन किया तब उन्हें रेसलिंग का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन आज की तारीख में वह एक सफल और फेमस सुपरस्टार बन चुकी हैं। WWE में आने के बाद उन्होंने किसी दूसरी कंपनी का रूख नहीं किया। एलेक्सा ब्ल्सि ने अभी तक हर किरदार शानदार तरीके से निभाया है और फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। वो मल्टी टाइम चैंपियन रही हैं, लेकिन इस समय वो ब्रेक पर चल रही हैं। आपको बता दें कि ब्लिस इस समय प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से एक्शन से दूर हैं। निश्चित तौर पर अगले साल उनकी एक बार रिंग में वापसी हो सकती है। 1. अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reignsरोमन रेंस वर्तमान समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। साल 2012 में द शील्ड के मेंबर के रूप में मेन रोस्टर में डेब्यू करने वाले रोमन रेंस ने 11 सालों में बहुत बड़ा नाम बना लिया है। रोमन रेंस पहले एक फुटबॉलर थे लेकिन उन्हें असली सफलता रेसलिंग में मिली। WWE में कई बड़े टाइटल अपने नाम कर चुके और बड़े PLE के मेन इवेंट का हिस्सा रहे रोमन रेंस ने कभी WWE के बाहर काम नहीं किया। रोमन रेंस साल 2020 में यूनिवर्सल चैंपियन बने थे और अब वो अनिडस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बन चुके हैं। वो WWE में इस समय सबसे टॉप पर हैं और इस बात की उम्मीद काफी कम है कि वो कंपनी के बाहर दूसरी जगह रेसलिंग करते हुए दिखाई देंगे।