WWE का अगला इवेंट Hell in a Cell रहने वाला है। हालांकि, अभी से मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2022) के लिए फैंस उत्साहित हैं। यह WWE के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है और सालों इस शो का आयोजन हो रहा है। इस इवेंट में दो लैडर मैच होते हैं और विजेता को एक ब्रीफकेस मिलता है। इस ब्रीफकेस को कभी भी कैश-इन करके वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया जा सकता है।कई सारे सुपरस्टार्स का करियर Money in the Bank ब्रीफकेस की वजह से बदला है। इस साल भी कुछ ऐसे मेंस और विमेंस सुपरस्टार्स हैं जो इस कॉन्ट्रैक्ट को जीत सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने के लिए बुक किया जा सकता है।4- WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन View this post on Instagram Instagram Postलिव मॉर्गन को मौजूदा समय में सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। वो काफी सालों से WWE में नजर आ रही हैं और उन्होंने लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस को प्रभावित किया है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपनी रेसलिंग स्किल्स और कैरेक्टर में सुधार किया है। वो अब चैंपियन बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।मौजूदा विमेंस रोस्टर में वो सबसे ज्यादा डिजर्विंग सुपरस्टार हैं और उन्होंने बैकी लिंच के साथ टाइटल स्टोरीलाइन में रहते हुए इस चीज़ को साबित किया था। WWE को उन्हें विमेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने के लिए बुक करना चाहिए। यह लिव और WWE दोनों के लिए अच्छा निर्णय होगा।3- लेसी इवांस View this post on Instagram Instagram Postलेसी इवांस ने कुछ समय पहले ही अपना रिटर्न किया है। वो एक नए कैरेक्टर को लेकर आई हैं और फैंस उन्हें देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इवांस के पास काफी टैलेंट है और WWE को यह चीज़ अच्छे से पता है। इसी वजह से उन्होंने ढेरों सुपरस्टार्स को रिलीज किए लेकिन इवांस को अपने साथ बनाए रखा।लेसी इवांस ने रिटर्न किया है और हर कोई उन्हें पुश मिलते हुए देखना चाहता है। वो अगले कुछ हफ्तों में सिंगल्स मैच लड़ते हुए खुद को रोस्टर पर स्थापित कर सकती हैं। साथ ही विमेंस Money in the Bank में हिस्सा लेकर वो सभी को प्रभावित कर सकती हैं और ब्रीफकेस पर कब्जा कर सकती हैं।2- ओमोस View this post on Instagram Instagram Postओमोस के पास जबरदस्त साइज और एक अच्छा कैरेक्टर है। कुछ समय पहले ही MVP को भी उनके साथ जोड़ा गया है और यह काफी अच्छी चीज़ है। MVP के साथ रहते हुए बॉबी लैश्ले की किस्मत पूरी तरह बदल गई थी। यह दिग्गज सुपरस्टार ओमोस को सफलता दिलाने में अहम किरदार निभा सकता है।ओमोस ने लगातार अपने प्रदर्शन से फैंस का ध्यान खींचा है। वो एक बढ़िया हील सुपरस्टार हैं और इसी वजह से उन्हें मेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने के लिए बुक किया जाना चाहिए। वो इस लैडर मैच में अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं और अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं।1- कोडी रोड्स View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स मौजूदा समय में WWE के सबसे चर्चित और बड़े बेबीफेस सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से अभी तक फैंस का दिल जीता है। उन्हें कई बड़े मैचों में जीत मिली है। वो इस साल Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने के लिए सबसे फेवरेट सुपरस्टार हैं। Hell in a Cell के समापन के साथ उनकी सैथ के साथ दुश्मनी का अंत हो जाएगा।बाद में वो Money in the Bank लैडर मैच में हिस्सा ले सकते हैं और एक बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं। कोडी ने WWE में आते ही बताया था कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आए हैं और वो अपने लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं। इसी कारण कोडी को ब्रीफकेस जीतने के लिए बुक किया जाना चाहिए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।