SummerSlam: WWE SummerSlam 2022 के आयोजन में कुछ ही दिन बाकी है। WWE ने इस इवेंट के लिए धमाकेदार मैच तय कर दिए हैं और लग रहा है कि WWE का यह इवेंट सही मायने में देखने लायक रहेगा। इस शो में कई सारे टाइटल मैच होंगे वहीं कुछ सुपरस्टार्स सिंगल्स मैच में भी आमने-सामने नजर आएंगे।WWE को अगर यह इवेंट अच्छा बनाना है तो उन्हें मैचों पर मुख्य रूप से ध्यान देना होगा। इसके अलावा कुछ बड़े स्टार्स की वापसी होती है तो भी फैंस जरूर उत्साहित होंगे और इससे इवेंट चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो SummerSlam में वापसी कर सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर काफी समय से एक्शन से दूर हैं। उन्होंने अपना अंतिम मैच WrestleMania Backlash में लड़ा था और इसके बाद वो ब्रेक पर चली गईं थीं। उन्होंने इसी बीच शादी भी की और अब उन्हें WWE से बाहर रहते हुए लंबा समय हो गया है। इसी कारण फ्लेयर की वापसी होनी चाहिए।उनके रिटर्न के लिए SummerSlam काफी अच्छा विकल्प रहेगा। वो आकर लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी के मैच में दखल दे सकती हैं या फिर मैच के बाद एंट्री कर सकती हैं। वो यहां से चैंपियन के साथ दुश्मनी शुरू कर सकती हैं और टाइटल के लिए रीमैच की मांग कर सकती हैं।3- ऐज View this post on Instagram Instagram Postऐज को हर एक फैन वापसी करते हुए देखना चाहता है। उन्हें WWE से बाहर रहते हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। कई लोगों का मानना है कि Raw में देखने को मिल रहे मिस्ट्री वीडियो पैकेज असल में ऐज के हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार Raw में ऐज वापसी करने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो पाया।अब दिग्गज सुपरस्टार की एंट्री सीधा SummerSlam में देखने को मिल सकती हैं। वो यहां जजमेंट डे के मैच में इंटरफेयर कर सकते हैं क्योंकि इस फैक्शन ने उन्हें धोखा दिया था। इसके अलावा WWE के पास उनका और सैथ रॉलिंस का मैच बुक करने का मौका भी रहेगा। रिडल चोटिल हैं और वो इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। इसी कारण ऐज को बड़ा मैच मिल सकता है।2- बेली View this post on Instagram Instagram Postबेली को WWE के एक्शन से दूर रहते हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। अब वो चोट से पूरी तरह ठीक हो गई हैं और यह उनकी वापसी के लिए सही समय रहेगा। बियांका ब्लेयर के खिलाफ चोटिल होने से पहले उनका चैंपियनशिप मैच होने वाला था लेकिन फिर इसे कैंसिल किया गया था।अब बेली वापसी करते हुए बियांका ब्लेयर पर हमला कर सकती हैं और उनके साथ दुश्मनी की शुरुआत कर सकती हैं। WWE फैंस उन्हें फिर रिंग में देखकर खुश होंगे। अगर वो SmackDown विमेंस टाइटल मैच में भी दखल देकर रोंडा या लिव पर हमला करती हैं तो भी फैंस निराश नहीं होंगे।1- ब्रे वायट View this post on Instagram Instagram Postब्रे वायट की WWE में वापसी का हर कोई इंतजार कर रहा है। पिछले साल उन्हें रिलीज किया गया था और कई फैंस इससे निराश थे। उन्होंने किसी दूसरी कंपनी में वापसी नहीं की है। साथ ही उन्होंने WWE में वापसी के संकेत दिए हैं और अपने ट्विटर अकाउंट का नाम WWE में उपयोग किए जाने वाले नाम पर रखा है।इसी कारण लग रहा है कि उनका रिटर्न WWE में ही होगा। अगर वो सही मायने में वापसी करने वाले हैं तो फिर SummerSlam से अच्छा कोई भी विकल्प नहीं रहेगा। वो यहां आकर किसी सुपरस्टार के खिलाफ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं या फिर सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच लड़ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।