WWE और रेसलिंग जगत में पॉल हेमन का काफी बड़ा योगदान रहा है। हेमन ने रेसलिंग प्रमोटर और मैनेजर के रूप में जबरदस्त काम किया है। वो काफी सालों से WWE का हिस्सा बने हुए हैं। पहले वो ECW को चलाते थे लेकिन बाद में यह WWE के साथ जुड़ गई। इसी वजह से हेमन WWE में आ गए। पॉल हेमन ने बाद में कई सारे सुपरस्टार्स को मैनेज किया।वो ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट के रूप में काफी समय तक दिखाई दिए हैं। इसके अलावा वो सीएम पंक, सिजेरो, कर्टिस एक्सल और बिग शो जैसे बड़े सुपरस्टार्स को भी मैनज कर चुके हैं। SummerSlam 2020 में रोमन रेंस ने वापसी की थी और इसके बाद पॉल हेमन उनके साथ स्पेशल काउंसिल के रूप में जुड़ गए थे। रोमन रेंस को हील के तौर पर पॉल हेमन की वजह से सफलता मिली है। View this post on Instagram Instagram Postउन्होंने रेंस की सफलता में बड़ा किरदार निभाया और वो काफी समय तक साथ रहे लेकिन कुछ हफ्ते पहले रेंस ने उन्हें स्पेशल काउंसिल के पद से हटा दिया। पॉल हेमन इससे बिल्कुल खुश नहीं थे और अब लग रहा है कि दोनों शायद साथ दिखाई नहीं देंगे। हेमन ने एक इंटरव्यू में टीज़ किया था कि वो किसी नए सुपरस्टार को मैनेज कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें पॉल हेमन मैनेज कर सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postऑस्टिन थ्योरी को इस समय काफी अच्छा पुश मिल रहा है। वो विंस मैकमैहन के साथ सैगमेंट्स में दिखाई दे रहे हैं और यह काफी बड़ी बात है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें आगे जाकर बढ़िया तरह से पुश मिलने वाला है। इसी वजह से पॉल हेमन को उनका मैनेजर बनाया जा सकता है।इससे ऑस्टिन का कद बढ़ जाएगा और उन्हें स्टोरीलाइंस के दौरान प्रोमो कट करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। पॉल हेमन को ऑस्टिन थ्योरी काफी पसंद है और इसी कारण जब वो Raw के लिए काम कर रहे थे तो उन्होंने ऑस्टिन को NXT से बुलाया था। इसी वजह से कहा जा सकता है कि थ्योरी को हेमन के साथ रहने से फायदा होगा।