WWE के इतिहास में बहुत लंबे और तगड़े सुपरस्टार्स रहे, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों की पीट-पीटकर बुरी हालत की हो। इन्हीं में से एक नाम द ग्रेट खली (The Great Khali) का भी है, जिन्होंने साल 2006 में अपना WWE डेब्यू किया और आते ही उन्हें द अंडरटेकर (The Undertaker) जैसे दिग्गज सुपरस्टार के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाया गया।खली 2007 में WWE इतिहास के सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बने, दुर्भाग्यवश उसके बाद वो कोई बड़ी उपलब्धि अपने नाम नहीं कर सके। उन्होंने अपने करियर में अंडरटेकर, बतिस्ता और जॉन सीना समेत कई दिग्गज रेसलर्स के साथ काम किया और जीत भी दर्ज की हैं।खली 7 फुट से भी अधिक लंबे रेसलर हैं, इसलिए उन्हें हरा पाना ही एक बहुत मुश्किल काम है। वहीं उनके जैसे तगड़े और लंबे रेसलर को सबमिशन से हराना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 WWE सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे जो द ग्रेट खली को सबमिशन से हरा चुके हैं।4)पूर्व WWE सुपरस्टार रुसेवTUBED Sports APP@TUBEDSportsThe Great Khali vs. Rusev: Raw, July 21, 2014tubedsports.com/?v=231896#TUBED #Sports#WRESTLING #lucha@WWE http://t.co/qMXU2TKeKV3:27 AM · Jul 22, 2014The Great Khali vs. Rusev: Raw, July 21, 2014tubedsports.com/?v=231896#TUBED #Sports#WRESTLING #lucha@WWE http://t.co/qMXU2TKeKVसाल 2014 के समय रुसेव को बड़े सिंगल्स हील सुपरस्टार के रूप में पुश दिया जा रहा था, दूसरी ओर इस समय तक द ग्रेट खली WWE में एक जॉबर रेसलर की भूमिका निभाने लगे थे। उस समय जुलाई महीने के एक Raw एपिसोड में दोनों का मैच हुआ। रुसेव चाहे खली जितने लंबे नहीं हैं, लेकिन ताकत के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं।WrestleSite@wrestlesiteRusev vs. The Great Khali #raw wrestlesite.com/wwe/7212014-ww… http://t.co/eYq1GWvsHp8:06 AM · Jul 22, 2014Rusev vs. The Great Khali #raw wrestlesite.com/wwe/7212014-ww… http://t.co/eYq1GWvsHpमैच ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन शुरुआत में भारतीय सुपरस्टार ने बढ़त बनाई, लेकिन रुसेव की एक खतरनाक किक के प्रभाव से खली अपने घुटनों पर बैठ गए और अगले ही पल उन्होंने एकोलेड मूव लगाकर 7 फुट से अधिक लंबे सुपरस्टार को टैप आउट करने पर मजबूर किया। इसके अलावा उसी साल अक्टूबर के महीने में SmackDown में भी उनका मैच हुआ और इस बार रुसेव ने खली पर पिन के जरिए जीत हासिल की थी।