2021 के WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2021) पीपीवी ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। WWE ने इवेंट में नए सुपरस्टार्स को चमकने का मौका दिया। मेंस और विमेंस सुपरस्टार्स के बीच लैडर मैच देखने को मिला था। बिग ई (Big E) ने मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जीत दर्ज की थी। इसके अलावा निकी क्रॉस (Nikki Cross) ने विमेंस लैडर मैच जीता।NIKKI A.S.H. JUST DID THAT.#NikkiASH @NikkiCrossWWE has won the #MITB contract! pic.twitter.com/sUT7FTyqgR— WWE (@WWE) July 19, 2021इस मैच में जीत दर्ज करने वाले सुपरस्टार्स का करियर पूरी तरह बदल जाता है। कुछ ऐसा ही इन स्टार्स के लिए कहा जा सकता है। बिग ई ने अपना कॉन्ट्रैक्ट अबतक कैश-इन नहीं किया है लेकिन निकी क्रॉस ने Money in the Bank ब्रीफकेस की मदद से Raw विमेंस टाइटल मैच हासिल कर लिया। Raw के अंतिम एपिसोड में उन्होंने शार्लेट फ्लेयर पर इसे कैश-इन करते हुए Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती।उन्होंने सिर्फ एक दिन बाद ही अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन किया। यह पहला मौका नहीं है जब किसी सुपरस्टार ने इतनी जल्दी Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट का उपयोग किया हो। इसलिए इस आर्टिकल में हम Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को सबसे जल्दी कैश-इन करने वाले 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे।4- WWE Money in the Bank 2018 में एलेक्सा ब्लिसFrom #LittleMissBliss to #LittleMissMITB to #LittleMissCHAMPION...@AlexaBliss_WWE has cashed in her contract to become a 3-TIME #RAW #WomensChampion! #MITB pic.twitter.com/0PTe4pDXM3— WWE (@WWE) June 18, 2018एलेक्सा ब्लिस WWE इतिहास की दूसरी विमेंस स्टार थीं जिन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया था। इसके साथ ही वो ब्रीफकेस जीतने के बाद उसी इवेंट में कैश-इन करने वाली पहली विमेंस स्टार भी रही थीं। उन्होंने बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर, नटालिया, एम्बर मून, लाना, नेओमी, साशा बैंक्स को हराकर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट पर कब्जा किया था। इस मैच में उनकी जीत की उम्मीद काफी कम थी और इस वजह से उन्होंने प्रशंसकों को चौंका दिया था। उन्होंने इस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कुछ ही समय तक अपने पास रखा। उन्होंने लगभग एक घंटे दस मिनट तक इस ब्रीफकेस को अपने पास रखा। इसी इवेंट में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए नाया जैक्स और रोंडा राउजी के बीच मैच देखने को मिला था। मैच के दौरान उन्होंने इंटरफेयर किया और दोनों ही विमेंस स्टार्स पर हमला किया। इस वजह से मैच का अंत DQ से हुआ। उन्होंने नाया जैक्स पर अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया और Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती।