WWE का अगला इवेंट Hell in a Cell रहने वाला है। यह कंपनी के कुछ अहम इवेंट्स में से एक है। इस शो में कुछ साधारण मैचों के साथ ही हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) मैचों का आयोजन भी देखने को मिलता है। रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) के समापन के बाद अब WWE Hell in a Cell 2022 के लिए तैयारी शुरू करेगा।इस इवेंट में रोमन रेंस चैंपियनशिप के लिए एक सिंगल्स मैच लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके खिलाफ उनका चैंपियनशिप मैच हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो Hell in a Cell 2022 में रोमन रेंस को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। 4- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस की इस समय दुश्मनी देखने को मिल रही है। RK-Bro और द उसोज़ की दुश्मनी के अंदर बाद में ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस को भी शामिल किया गया था। इसी वजह से WrestleMania Backlash में एक 6 मैन टैग टीम मैच बुक किया गया था। अब दोनों के स्टोरीलाइन जारी रह सकती है। रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच Hell in a Cell 2022 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है। दोनों दिग्गजों के बीच फैंस जरूर दुश्मनी देखना चाहेंगे। उनके पिछले कुछ मुकाबले अच्छे रहे हैं और वो मिलकर अपने इस मैच को भी यादगार बना सकते हैं। 3- रिडल View this post on Instagram Instagram Postरिडल अभी रैंडी ऑर्टन के साथ टैग टीम में काम कर रहे हैं लेकिन रोमन रेंस के खिलाफ उनका मैच बुक किया जा सकता है। WrestleMania Backlash में रिडल को पिन करते हुए ब्लडलाइन ने जीत दर्ज की थी। इसी वजह से रिडल अब रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं। RK-Bro और उसोज़ की दुश्मनी टीज़ हुई है। WWE दोनों टीमों के बीच मैच बुक करने से पहले रिडल और रेंस का टाइटल मैच बुक कर सकता है। रिडल ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया है और वो यह चीज़ जारी रख सकते हैं। रिडल को मेहनत का सफल मिलना चाहिए और इसी वजह से उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ Hell in a Cell में मैच लड़ना चाहिए। 2- रैंडी ऑर्टन View this post on Instagram Instagram Postरैंडी ऑर्टन और रोमन रेंस के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है। वो कई बार रिंग में साथ काम कर चुके हैं। WrestleMania Backlash में जब रैंडी ऑर्टन ने टैग टीम मैच के दौरान रोमन रेंस पर RKO लगाया था तो फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए थे। इसके बाद से हर कोई रैंडी और रोमन के मैच की मांग कर रहा है। रैंडी ने Raw के अंतिम एपिसोड में उसोज़ समेत रोमन रेंस पर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने टैग टीम टाइटल यूनिफिकेशन मैच के लिए रोमन से जवाब की मांग की थी। यहां से दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी शुरू हो सकती है। रैंडी ऑर्टन आकर रोमन रेंस पर फिर हमला कर सकते हैं और Hell in a Cell के लिए स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं। 1- शिंस्के नाकामुरा View this post on Instagram Instagram Postशिंस्के नाकामुरा और रोमन रेंस के बीच WrestleMania 38 के बाद मैच टीज़ हुआ था। लग रहा था कि दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच WrestleMania Backlash में टाइटल मैच देखने को मिलेगा। ऐसा कुछ नहीं हुआ और दोनों की दुश्मनी को आगे नहीं बढ़ाया गया। नाकामुरा जरूर खुद पर हुए हमले का बदला लेना चाहेंगे। इसी वजह से अब WrestleMania Backlash के बाद वो रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं। ड्रू मैकइंटायर को यूनाइटेड किंगडम के इवेंट तक के लिए बचाकर रखा जा सकता है। इस बीच रोमन रेंस और शिंस्के नाकामुरा की चैंपियनशिप के लिए दुश्मनी देखने को मिल सकती है। फैंस उन्हें Hell in a Cell में लड़ते हुए देखना पसंद करेंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।