4 WWE सुपरस्टार्स जो SummerSlam 2020 में मैच नहीं लड़े थे लेकिन इस साल लड़ते हुए दिखाई देंगे

बॉबी लैश्ले और रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में कोई मैच नहीं लड़ा था
बॉबी लैश्ले और रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में कोई मैच नहीं लड़ा था

समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी अब काफी करीब है। कुछ दिनों बाद इस इवेंट का आयोजन देखने को मिलेगा। WWE ने कई जबरदस्त मैचों का ऐलान कर दिया है। WWE की लगभग हर एक चैंपियनशिप डिफेंड होने वाली हैं। SummerSlam 2020 काफी धमाकेदार साबित हुआ था। WWE ने उस इवेंट में कई अच्छे मैच तय किये थे। फैंस की अनुपस्थिति के बावजूद वो पीपीवी शानदार रहा था।

Ad
Ad

SummerSlam 2020 की तरह ही WWE अपने इस इवेंट को भी खास बनाने की कोशिश करने वाला है। SummerSlam 2020 में कई सारे सुपरस्टार्स लड़ते हुए दिखाई दिए थे। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी हैं जो 2020 में कोई मैच नहीं लड़े थे लेकिन SummerSlam 2021 में मैच वो लड़ेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो SummerSlam 2021 में लड़ते हुए दिखाई देंगे लेकिन SummerSlam 2020 में उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा था।

4- WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले SummerSlam 2020 में दिखाई नहीं दिए थे

Ad

बॉबी लैश्ले के लिए SummerSlam 2021 काफी ज्यादा खास रहने वाला है। इस इवेंट में गोल्डबर्ग के खिलाफ वो अपने WWE टाइटल को डिफेंड करने वाले हैं। पिछले साल वो SummerSlam के मैच कार्ड का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, वो पीपीवी के दौरान दिखाई जरूर दिए थे। SummerSlam में अपोलो क्रूज और MVP के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इस मैच में बॉबी लैश्ले और शेल्टन बेंजामिन रिंगसाइड से बैन थे। इस वजह से अपोलो ने टाइटल रिटेन किया।

मैच के बाद बॉबी और शेल्टन ने आकर क्रूज पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वो निकल गए। बॉबी लैश्ले ने SummerSlam में कोई मैच नहीं लड़ा था लेकिन वो पीपीवी का हिस्सा जरूर बने थे। हालांकि, SummerSlam 2021 में बॉबी लैश्ले WWE टाइटल मैच में शामिल हैं। उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई है। गोल्डबर्ग के खिलाफ उनका यह मैच जरूर खास रहने वाला है। लैश्ले को अगर इस मैच में जीत मिलती है तो यह काफी बड़ी चीज़ रहेगी।

3- शार्लेट फ्लेयर

Ad

SummerSlam 2021 में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए एक धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा। निकी A.S.H अपने टाइटल को शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड करने वाली हैं। शार्लेट फ्लेयर ने हाल ही में विमेंस टाइटल हारा है और उनके पास इसे फिर से हासिल करने का मौका होगा।

शार्लेट पिछले साल SummerSlam 2020 में लड़ते हुए दिखाई नहीं दी थीं। फ्लेयर WWE की टॉप सुपरस्टार मानी जाती हैं लेकिन वो SummerSlam का हिस्सा नहीं थीं। SummerSlam में अब तक फ्लेयर का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। वो 2021 में इसे और भी बेहतर करने की कोशिश करने वाली हैं।

2- शेमस

Ad

शेमस और डेमियन प्रीस्ट के बीच SummerSlam 2021 में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। शेमस ने बतौर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन शानदार काम किया है। अब उन्हें अपने टाइटल को पूर्व NXT सुपरस्टार के खिलाफ डिफेंड करना होगा। प्रीस्ट ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद काफी प्रभावित किया है।

वो SummerSlam पीपीवी में जीत दर्ज करना चाहेंगे। शेमस पिछले साल इस इवेंट में दिखाई नहीं दिए थे। WWE ने उन्हें SummerSlam 2020 में इस्तेमाल नहीं किया था। हालांकि, अब वो इस इवेंट में अहम किरदार निभाने वाले हैं। उन्हें बड़े इवेंट के अंदर टाइटल मैच में हराना मुश्किल रहने वाला है।

1- रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस SummerSlam 2021 में जॉन सीना के खिलाफ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं। दोनों का यह मुकाबला काफी ज्यादा खास साबित हो सकता है। इस मुकाबले में रोमन रेंस पर काफी ज्यादा दबाव रहेगा। जॉन सीना उन्हें इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देने वाले हैं।

रोमन रेंस SummerSlam 2020 में कोई भी मैच लड़ते हुए दिखाई नहीं दिए थे। वो कार्ड का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, उन्होंने मेन इवेंट मैच के बाद अपनी धमाकेदार वापसी की थी। इसके बाद उनका करियर पूरी तरह बदल गया। वो कंपनी के टॉप हील सुपरस्टार बन गए। SummerSlam 2020 में उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा था लेकिन फिर भी उनके लिए यह इवेंट यादगार रहा था।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications