4 WWE Superstars जो अपने फैक्शन से अलग होने के बाद जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं

Ujjaval
WWE में सोलो सिकोआ को जबरदस्त सफलता मिल सकती है
WWE में सोलो सिकोआ को जबरदस्त सफलता मिल सकती है

WWE: WWE में सालों से ग्रुप और स्टेबल्स देखने को मिले रहे हैं। कई सुपरस्टार्स मिलकर एक फैक्शन तैयार करते हैं और लगातार डॉमिनेट करने की कोशिश करते हैं। WWE इतिहास में कई यादगार फैक्शन देखने को मिले हैं, जिसमें फोर हॉर्समैन, द शील्ड, एवोल्यूशन और नेक्सस समेत कई ग्रुप शामिल हैं।

Ad

फैक्शन में रहने से कई सुपरस्टार्स को आगे आने का मौका मिलता है। जब यह रेसलर्स फैक्शन से अलग हो जाते हैं, तो उन्हें सिंगल्स स्टार्स के रूप में सफलता हासिल करने में मदद मिलती है। इस समय WWE में ढेरों फैक्शन्स हैं और कई स्टार्स को इनसे अलग होने के बाद फायदा मिलेगा। इसलिए इस आर्टिकल में 4 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें फैक्शन से अलग होने के बाद सफलता मिल सकती है।

4- WWE सुपरस्टार इयो स्काई

Ad

इयो स्काई को NXT इतिहास की सबसे सफल सुपरस्टार्स में गिना जाता है। NXT में इयो शिराई के नाम से उन्होंने बढ़िया काम किया था और वो अपने करियर में ज्यादातर समय सिंगल्स स्टार के रूप में नज़र आई हैं। उन्होंने मेन रोस्टर में डैमेज कंट्रोल फैक्शन के साथ एंट्री की थी और वो दो बार विमेंस टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा कर चुकी हैं।

उनकी पार्टनर डकोटा काई के मुकाबले उनके पास ज्यादा टैलेंट है। ऐसे में जब भी वो फैक्शन से अलग होंगी, उन्हें बहुत बढ़िया तरह से पुश मिलेगा। उनमें विमेंस चैंपियन बनने और बड़े शोज़ को मेन इवेंट करने का दम है। खैर, अभी उन्हें बेली के साथ रहने से मेन रोस्टर पर सर्वाइव करने का अनुभव मिलेगा।

3- फिन बैलर

Ad

फिन बैलर ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से लगातार सिंगल्स स्टार के रूप में काम किया था। हालांकि, 2022 में उन्होंने जजमेंट डे फैक्शन में कदम रखा और इसके बाद उनके कैरेक्टर में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उनका यह हील गिमिक सभी को पसंद आ रहा है और इसी में वो आगे सफलता हासिल कर सकते हैं।

अभी वो फैक्शन्स पर आधारित स्टोरीलाइंस पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, इस ग्रुप से अलग होने के बाद वो यही गिमिक जारी रखते हैं तो फिर उन्हें मेन इवेंट स्टोरीलाइंस आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। वो रेसलिंग और प्रोमो दोनों के मामले में बहुत अच्छे हैं और अब बढ़िया कैरेक्टर मिलने से उन्हें दिक्कत नहीं आएगी।

2- बुच

Ad

बुच ने मेन रोस्टर में शेमस के साथ डेब्यू किया था और उस समय उन्हें बढ़िया तरह से बुकिंग नहीं मिल रही थी। उनका कैरेक्टर काफी अजीब था और NXT के मुकाबले उनका गिमिक और नाम पूरी तरह बदल दिया गया था। इसी कारण लग रहा था कि बुच अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाएंगे।

ट्रिपल एच के आने के बाद अब बुच की बुकिंग बेहतर हो गई है। वो अपने पुराने कैरेक्टर में लगभग वापस आ गए हैं लेकिन उनका नाम चेंज नहीं हुआ है। वो काफी टैलेंटेड स्टार हैं और वो अपने जबरदस्त प्रदर्शन को सिंगल्स स्टार के रूप में भी जारी रख सकते हैं। वो फैक्शन से अलग होने के बाद आसानी से एक अच्छे अपर मिड-कार्ड स्टार बन सकते हैं।

1- सोलो सिकोआ

Ad

सोलो सिकोआ इस समय ब्लडलाइन का हिस्सा हैं और उन्हें रोमन रेंस के साथ जोड़ना अच्छी चीज़ है। सोलो इस बिजनेस में बहुत नए हैं। ऐसे में रोमन रेंस, पॉल हेमन, द उसोज़ और सैमी ज़ेन के अनुभव का फायदा सिकोआ को मिलेगा। सोलो रिंग में बहुत डॉमिनेटिंग हैं और उन्हें माइक स्किल्स को बेहतर करने की जरूरत है।

साथ ही अगर उन्हें WWE में एक-दो साल का अनुभव हो गया, तो फिर वो ब्लडलाइन से अलग होकर अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद सिकोआ के लिए सफर आसान हो जाएगा और वो कंपनी में अपना एक बड़ा नाम बना पाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications