WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 बेहद करीब आ चुका है, जिसके आयोजन में अब करीब एक हफ्ते का समय बाकी रह गया है। मैच कार्ड में अभी तक कुल 8 मुकाबलों को जगह मिली है, जिनमें रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना (John Cena), गोल्डबर्ग (Goldberg) और ऐज (Edge) जैसे नामी सुपरस्टार्स शामिल हैं।खास बात ये है कि इन 8 में से 6 मैचों में कोई ना कोई टाइटल दांव पर लगा होगा, जिससे टाइटल चेंज देखे जाने की संभावना भी बन रही है। रोमन रेंस, बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) समेत कई अन्य सुपरस्टार्स अपनी चैंपियनशिप बेल्ट्स को सफलतापूर्वक डिफेंड करने का प्रयास करेंगे।वहीं नॉन-टाइटल मुकाबलों में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) जैसे बड़े सुपरस्टार्स परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे जो SummerSlam में चौंकाने वाली जीत दर्ज कर सकते हैं।WWE दिग्गज जॉन सीनाYour official #SummerSlam main event emoji are here.Which side are you on?#TeamRoman #TeamCena pic.twitter.com/Im9PZ73jOs— WWE (@WWE) August 13, 202116 बार के WWE चैंपियन जॉन सीना ने Money in the Bank पीपीवी में WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को कन्फ्रंट किया था। वहीं उससे अगले Raw एपिसोड में उन्होंने स्पष्ट किया कि वो SummerSlam में रोमन रेंस को चैलेंज करने के लिए वापस आए हैं। इस हफ्ते SmackDown में उन्होंने रेंस से कहा कि उन्हें 17वीं बार WWE चैंपियन बनने के लिए केवल 1-2-3 काउंट की जरूरत है।Will it be a historic 1,2,3 at #SummerSlam? @JohnCena @WWERomanReigns #TeamCena #TeamRoman pic.twitter.com/x6lbReN2kV— WWE (@WWE) August 14, 2021आपको याद दिला दें कि WWE ने हाल ही में घोषणा की थी कि 10 सितंबर को SmackDown मैडिसन स्क्वायर गार्डन में वापसी कर रहा है, जिसमें जॉन सीना भी नजर आएंगे। SummerSlam और SmackDown के इस खास एपिसोड के बीच बहुत कुछ बदल सकता है। एक तरफ SummerSlam में जॉन 17वीं बार WWE चैंपियन बनकर इतिहास रच सकते हैं, वहीं 10 सितंबर के इस SmackDown एपिसोड में रेंस दोबारा टाइटल को अपने नाम कर सकते हैं।