4 WWE Superstars जिन्हें WrestleMania 38 में शायद ही कोई मैच मिलेगा

WWE WrestleMania 38 में कुछ सुपरस्टार्स को लड़ने का मौका नहीं मिलेगा
WWE WrestleMania 38 में कुछ सुपरस्टार्स को लड़ने का मौका नहीं मिलेगा

WWE WrestleMania 38 के आयोजन में कुछ हफ्तों का समय बचा है। WWE ने अभी तक इस इवेंट के लिए कुछ जबरदस्त मैचों का ऐलान किया है। आगे जाकर कुछ अन्य बड़े मैच भी आधिकारिक रूप से तय होते हुए नजर आ सकते है। WWE का यह इवेंट दो दिनों तक चलेगा और इसी कारण ज्यादा से ज्यादा सुपरस्टार्स का उपयोग शो के दौरान हो रहा है।

Ad

WWE ने रेसलमेनिया (WrestleMania) जैसे बड़े इवेंट में कुछ टैलेंटेड सुपरस्टार्स को लड़ने का मौका दिया है। हालांकि, कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिन्हें शायद ही WrestleMania 38 में किसी मैच का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WrestleMania 38 में शायद ही कोई मैच मिलेगा।

4- WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस

Ad

एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के काफी हफ्तों से सैगमेंट्स देखने को मिल रहे थे और Elimination Chamber 2022 के दौरान उनकी रिंग में वापसी हुई। वो विमेंस Elimination Chamber मैच का हिस्सा थीं और उनका प्रदर्शन शानदार रहा। वो जीत के करीब थीं लेकिन बियांका ब्लेयर का पलड़ा भारी रहा।

ब्लिस की रिंग में वापसी हो गई थी और इसी कारण लग रहा था कि वो WrestleMania 38 में किसी मुकाबले का हिस्सा बनेंगी। हालांकि, पिछले दो हफ्तों से वो एक्शन में नजर नहीं आई हैं और उनका Raw के एपिसोड्स में उपयोग नहीं हो रहा है। इसी कारण लग रहा है कि उन्हें WrestleMania में शायद कोई मैच नहीं मिलेगा।

Ad

वो पिछले साल WrestleMania में रैंडी ऑर्टन और द फीन्ड के मैच के दौरान अहम किरदार निभाते हुए नजर आती थीं। इस साल उन्हें शायद कोई मैच लड़ने का मौका नहीं मिल पाएगा और वो किसी अन्य तरीके से इवेंट का हिस्सा बन सकती हैं। WWE उन्हें किसी बैकस्टेज सैगमेंट में इस्तेमाल कर सकता है। WWE को किसी भी तरह से ब्लिस की स्टार पावर का उपयोग WrestleMania 38 जैसे अहम इवेंट में करना चाहिए।

3- शेमस

Ad

शेमस ने WWE में रहते हुए जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल की है। शेमस पिछले साल WrestleMania में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने में सफल रहे थे लेकिन वो इस साल शायद इस बड़े इवेंट को मिस करते हुए नजर आ सकते हैं। वो SmackDown में रिज हॉलैंड के साथ टीम में काम कर रहे हैं।

वो किसी भी अहम स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें इस शो में कोई मैच नहीं मिल पाएगा। शेमस किसी बैकस्टेज सैगमेंट में नजर आ सकते हैं। उन्हें WrestleMania 38 में रिंग से दूर रहना पड़ सकता है। कई फैंस के लिए यह जरूर एक निराशाजनक चीज़ मानी जाएगी।

2- बॉबी लैश्ले

Ad

बॉबी लैश्ले पिछले कुछ सालों में कंपनी का अहम हिस्सा बन गए हैं। वो थोड़े समय पहले तक WWE चैंपियन थे लेकिन वो Elimination Chamber में टाइटल हार गए। इसके बाद बताया गया कि वो चोटिल हैं और कुछ महीनों तक वो एक्शन में नजर नहीं आएंगे। बॉबी के प्रशंसकों के लिए यह निराशाजनक चीज़ है।

बॉबी लैश्ले चोट के कारण एक्शन से दूर हैं। कुछ खबरें सामने आई है कि लैश्ले WrestleMania से पहले जल्द से जल्द वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, वो इस साल बड़े इवेंट को मिस कर सकते हैं। उन्हें शायद ही WrestleMania 38 में कोई मैच मिलेगा क्योंकि WWE के पास स्टोरीलाइन बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं है।

1- सोन्या डेविल

Ad

सोन्या डेविल काफी महीनों से नेओमी के साथ दुश्मनी में नजर आ रही थीं। लग रहा था कि दोनों के बीच WrestleMania 38 में एक सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, दोनों की दुश्मनी का अंत हो गया है। डेविल इस समय रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर की दुश्मनी में अहम किरदार निभा रही हैं।

कुछ समय बाद वो इस स्टोरीलाइन से अलग हो सकती हैं। WrestleMania करीब है और अब नेओमी का बड़े इवेंट के लिए मैच तय हो गया है। इसी वजह से सोन्या डेविल को शायद ही WrestleMania में कोई मैच लड़ने का मौका मिलेगा। वो किसी बैकस्टेज सैगमेंट में नजर आ सकती हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications