WWE के मेन रोस्टर में वापसी के बाद से ही ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) लगातार रॉ (Raw) में नजर आ रहे थे। WWE ने बाद में उन्हें जबरदस्त तरीके से पुश दिया और वो ब्रांड के टॉप चैंपियन बन गए। मैकइंटायर ने रेसलमेनिया (WrestleMania) 36 में WWE चैंपियनशिप जीतने के बाद रेड ब्रांड का भार अपने कंधों पर उठा लिया।रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स SmackDown में चले गए थे और ब्रॉक लैसनर नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में मैकइंटायर ने टॉप चैंपियन के रूप में काम किया और वो Raw के सबसे अहम सुपरस्टार बन गए। हालांकि, ड्राफ्ट 2021 के दौरान वो SmackDown रोस्टर का हिस्सा बन गए। अभी वो Crown Jewel तक Raw में नजर आएंगे। View this post on Instagram A post shared by Finn Bálor / PRIN❌E (@finnbalor)इसके बाद वो पूरी तरह SmackDown का हिस्सा बन जाएंगे। ऐसे में WWE को Raw में उनकी कमी पूरी करने के लिए किसी दूसरे सुपरस्टार को टॉप बेबीफेस की तरह पुश देना होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो ड्रू मैकइंटायर की जगह लेकर Raw के टॉप फेस बन सकते हैं।4- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन डेमियन प्रीस्ट View this post on Instagram A post shared by Damian Priest (@archerofinfamy)डेमियन प्रीस्ट ने मेन रोस्टर पर डेब्यू के बाद से ही सभी को प्रभावित किया है। WWE उन्हें शानदार तरीके से पुश दे रहा है और वो फैंस को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। प्रीस्ट को अपने पहले ही WrestleMania मैच में धमाकेदार जीत मिली थी। इसके साथ ही उन्होंने SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इसके बाद वो कई बड़े सुपरस्टार्स को हराने में सफल रहे हैं।प्रीस्ट काफी कम समय में प्रशंसकों का ध्यान खींचने में सफल रहे हैं। ऐसे में WWE उनका कद बढ़ा सकता है और उन्हें टॉप स्टार की तरह बुक कर सकता है। WWE को अभी अच्छे बेबीफेस सुपरस्टार्स की जरूरत है और डेमियन प्रीस्ट को एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। प्रीस्ट लगातार चैंपियन के रूप में प्रभावित कर रहे हैं और आगे जाकर वो Raw का सबसे अहम हिस्सा बन सकते हैं।