SummerSlam: समरस्लैम (SummerSlam) WWE के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। फैंस SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान फैंस को कई दमदार मैच देखने को मिलते हैं। इसके अलावा कई सरप्राइज रिटर्न भी बुक किए जाते हैं। WWE का हर एक स्टार इस प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा बनना चाहता है। कई बड़े स्टार्स ने इस प्रीमियम लाइव इवेंट में परफॉर्म करके अपना नाम बनाया है। हालांकि, कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्हें SummerSlam में मैच लड़ने का मौका नहीं मिला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स को लेकर बात करने वाले हैं, जिन्होंने SummerSlam इवेंट में अभी तक कोई मैच नहीं लड़ा है। 4- WWE SummerSlam में Shayna Baszler ने कोई मैच नहीं लड़ा है View this post on Instagram Instagram Postशेना बैज़लर इस समय WWE विमेंस रोस्टर की सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक हैं। वो विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार्स में भी हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बाद भी उन्हें आज तक SummerSlam में परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला है।हाल ही में Raw में रोंडा राउजी ने इसी बात को लेकर उनका मजाक भी उड़ाया था, लेकिन इस बार वो इस प्रीमियम लाइव इवेंट में परफॉर्म करते हुए नज़र आ सकती हैं। दरअसल, वो इस समय रोंडा राउजी के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। रोंडा राउजी ने उन्हें SummerSlam में मैच के लिए चैलेंज किया है। उनका मैच जल्द ही ऑफिशियल किया जा सकता है। 3&2- चैड गेबल और ओटिस (अल्फा अकादमी) View this post on Instagram Instagram Postचैड गेबल WWE के सबसे अंडररेटेड स्टार के रूप में देखे जाते हैं। उनके इन रिंग वर्क और सैगमेंट दोनों को ही फैंस पसंद करते हैं। इसके बाद भी उन्हें अभी तक WWE ने कोई बड़ा पुश नहीं दिया है। इसी वजह से वो भी अभी तक इस प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।वहीं, अगर बात उनके पार्टनर की करें, तो ओटिस को फैंस पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें भी WWE अभी पुश नहीं कर रहा है। उन्होंने अपने करियर में Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता है, लेकिन वो भी SummerSlam का हिस्सा अभी तक नहीं बन पाए हैं। इस बार इस चीज़ की उम्मीद बेहद कम है कि ये दोनों ही स्टार्स इस प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा बनेंगे। 1- गुंथरSportskeeda Wrestling@SKWrestling_On crossing 400 days as The Intercontinental Champion, where does The Ring General's reign rank on a scale of 1 to 10?#WWE #Gunther pic.twitter.com/mhZFfAMeIL49160On crossing 400 days as The Intercontinental Champion, where does The Ring General's reign rank on a scale of 1 to 10?#WWE #Gunther pic.twitter.com/mhZFfAMeILगुंथर इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। वो 400 से ज्यादा दिनों से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। इसके अलावा अप्रैल 2022 में मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही कोई भी स्टार उन्हें पिन नहीं कर सका है। इसके बाद भी वो अभी तक SummerSlam में परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। वो WWE के लगभग हर बड़े इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो इस साल SummerSlam में जरुर किसी न किसी मैच का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल वो ड्रू मैकइंटायर के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो इन दोनों ही स्टार्स का सामना इस इवेंट में हो सकता है। ऐसे में WWE फैंस को एक और दमदार मैच देखने को मिल सकता है क्योंकि दोनों ही स्टार्स अपने इन-रिंग वर्क के लिए जाने जाते हैं। इस मैच में टाइटल चेंज भी बुक किया जा सकता है।