Crown Jewel: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 का आयोजन सऊदी अरब में देखने को मिलेगा। हर साल इस देश में WWE के 2 इवेंट्स देखने को मिलते हैं। यह सऊदी अरब में साल का दूसरा इवेंट है। WWE ने शो के लिए 8 मैचों का ऐलान कर दिया है। कुछ मैच मुख्य शो पर होंगे वहीं WWE प्री-शो में भी कुछ मैच तय कर सकता है। इस इवेंट में ढेरों सुपरस्टार्स नज़र आएंगे। कुछ रेसलर्स मैच लड़ते हुए दिखाई देंगे वहीं कुछ शो का हिस्सा बनने वाले हैं लेकिन वो किसी मैच में शामिल नहीं होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो Crown Jewel का हिस्सा बनने वाले हैं लेकिन वो मैच नहीं लड़ेंगे। 4- WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली Crown Jewel में नज़र आने वाली हैं और उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन टीम बनाकर फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट और डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ लड़ने वाले हैं। इस मैच में रिया रिप्ली एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। वो जजमेंट डे फैक्शन के साथ रिंगसाइड पर रहेंगी और मैच के दौरान उनकी इंटरफेरेंस हो सकती है। पिछले कुछ समय में देखा गया है कि वो मेंस सुपरस्टार्स से भिड़ने में घबराती नहीं हैं। रिप्ली मैच में किसी सुपरस्टार पर हमला कर सकती हैं और जजमेंट डे की जीत का कारण बन सकती हैं। 3- MVP View this post on Instagram Instagram PostMVP अब ज्यादा रेसलिंग नहीं करते हैं। उन्हें बहुत कम मौकों पर लड़ते हुए देखा गया है और वो Crown Jewel में मैच नहीं लड़ने वाले हैं। हालांकि, वो शो में ओमोस के साथ नज़र आएंगे। ओमोस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच WWE ने एक सिंगल्स मैच तय किया है। यहां MVP अहम किरदार निभा सकते हैं। वो रिंगसाइड पर रहते हुए अपने साथी को जीत दिलाने में मदद कर सकते हैं। ब्रॉन और ओमोस दोनों ही अपनी ताकत का उपयोग करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में MVP अपने दिमाग का सही उपयोग करके ओमोस की मदद कर सकते हैं। वो मैच में इंटरफेयर करते हुए फैंस को उन्हें बू करने में मजबूर कर सकते हैं। 2- स्कार्लेट View this post on Instagram Instagram Postस्कार्लेट Crown Jewel में एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। दरअसल, ड्रू मैकइंटायर और कैरियन क्रॉस के बीच एक स्टील केज मैच देखने को मिलेगा। Extreme Rules में स्कार्लेट की इंटरफेरेंस के कारण मैकइंटायर को बड़ी हार मिली थी। इसी कारण स्कॉटिश सुपरस्टार ने एक स्टील केज मैच बुक कराया है। इस मैच में कैरियन क्रॉस और ड्रू मैकइंटायर एक केज में बंद होंगे और इसी कारण स्कार्लेट की इंटरफेरेंस के चांस कम हो जाएंगे। हालांकि, वो यहां ड्रू को केज से बाहर निकलने से रोक सकती हैं और रिंग में आए बिना अपने साथी की मदद कर सकती हैं। इस मैच में स्कार्लेट पर सभी फैंस की नज़रें होंगी। 1- सोलो सिकोआ View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ Crown Jewel के मैच कार्ड का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वो इवेंट में दिखाई देंगे। रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। साथ ही द उसोज़ अपने टैग टीम टाइटल्स को ब्रॉलिंग ब्रूट्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इन दोनों मैचों में सोलो सिकोआ नज़र आ सकते हैं। वो रिंगसाइड पर रहते हुए अपने भाइयों को जीत दिलाने में मदद कर सकते हैं। बड़ी बात यह भी है कि सैमी ज़ेन को सऊदी अरब में आने की अनुमति नहीं है। इसी कारण सोलो सिकोआ का किरदार बढ़ जाएगा। रेंस के मैच में शायद सिकोआ के साथ उसोज़ भी रहेंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।