WWE: WWE का मेन रोस्टर इस समय कई सारे टैलेंटेड रेसलर्स से भरा हुआ है। मौजूदा रोस्टर में ढेरों रेसलर्स को बढ़िया टीवी टाइम मिल रहा है और वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर कुछ सही तरह से टीवी पर नज़र नहीं आ रहे हैं। उन्हें WWE द्वारा पुश की जरूरत है।कई सारे ऐसे मेन रोस्टर स्टार्स रहे हैं, जिन्हें टीवी टाइम नहीं मिल रहा था। इसी वजह से WWE ने उन्हें NXT में भेज दिया। अभी भी कई रेसलर्स को डेवलपमेंटल ब्रांड में शामिल किया जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें NXT में भेजना अच्छा फैसला रहेगा।4- WWE सुपरस्टार Nikki Cross को NXT में भेजा जाना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postनिकी क्रॉस को मेन रोस्टर पर अच्छी सफलता मिली है। वो टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुकी हैं और उन्होंने निकी A.S.H कैरेक्टर में रहते हुए Raw विमेंस टाइटल पर भी कब्जा किया था। क्रॉस को इसके बावजूद पिछले कुछ महीनों से लगातार संघर्ष करना पड़ा है। एक तरह से यह अच्छी चीज़ नहीं है।क्रॉस काफी अच्छी रेसलर हैं और उनके पास एक बेहतरीन कैरेक्टर है। ऐसे में WWE द्वारा उन्हें पर्याप्त समय मिलना चाहिए। निकी का अनोखा गिमिक NXT में काफी कारगर साबित हो सकता है। क्रॉस को जरूर डेवलपमेंटल ब्रांड में जाकर फायदा होगा। वो खुद को बेहतर कर पाएंगी और कई सारी नई विमेंस स्टार्स को उनके साथ काम करने से फायदा मिलेगा।3&2- मासे और मानसूर View this post on Instagram Instagram Postमासे और मानसूर दोनों ने पिछले साल साथ मिलकर काम करना शुरू किया था। वो मैक्सिमम मेल मॉडल फैक्शन का हिस्सा बने थे। हालांकि, यह ग्रुप बुरी तरह से असफल रहा है। इसके बाद से मासे और मानसूर काफी संघर्ष कर रहे हैं। दोनों ही रेसलर्स को टीवी टाइम नहीं मिल रहा है। मासे के पास जबरदस्त साइज और बॉडी है। उनकी रेसलिंग स्किल्स अच्छी है।दूसरी ओर मानसूर ने अभी तक काफी प्रभावित किया है और वो भी अपनी स्किल्स को समय के साथ बेहतर करने में सफल रहे हैं। अब उन्हें मेन रोस्टर पर टीवी टाइम नहीं मिल रहा है, तो उनका NXT में जाना ही सही विकल्प रहेगा। कुछ समय पहले उनके गिमिक में बदलाव होने को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई थी। वो नए गिमिक के साथ डेवलपमेंटल ब्रांड में एंट्री कर सकते हैं। यह चीज़ फैंस को जरूर पसंद आएगी।1- रिडिक मॉस View this post on Instagram Instagram Postरिडिक मॉस ने मेन रोस्टर पर मैडकैप मॉस के नाम से काफी सफलता हासिल की। हालांकि, उन्हें अभी टीवी टाइम नहीं मिल रहा है। साफ तौर पर पता चल रहा है कि WWE के पास उनके लिए कोई प्लान्स नहीं हैं। मॉस के पास टॉप स्टार का लुक है और वो हर चीज़ में काफी ज्यादा बेहतर हैं। रिंग में उनका मुकाबला करना अमूमन रेसलर्स के लिए कठिन रहता है।रिडिक को इसके बावजूद पुश नहीं मिल रहा है। यह चीज़ कई लोगों को बहुत खराब लग रही है।उन्हें पुश नहीं मिलने का बड़ा कारण कैरेक्टर हो सकता है। रिडिक एक टैलेंटेड स्टार हैं और NXT में जाकर वो अपने कैरेक्टर को डेवलप कर सकते हैं। इस ब्रांड में वो आसानी से NXT चैंपियन बनने का दम रखते हैं।