Royal Rumble: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) इवेंट कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहता है। इसी के साथ साल की शुरू होती है और अमूमन यही WWE का साल का पहला शो रहता है। इसमें मेंस और विमेंस सुपरस्टार्स के Royal Rumble मैच देखने को मिलते हैं। पिछले कुछ सालों से विमेंस Royal Rumble मैचों का आयोजन हो रहा है।2023 का विमेंस रंबल मैच काफी अहम रहने वाला है। कई सुपरस्टार्स को इस मैच को जीतने का दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, कुछ ऐसे रेसलर्स हैं, जिन्हें जीत नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें विमेंस Royal Rumble मैच नहीं जीतना चाहिए।4- विमेंस WWE Royal Rumble मैच रोंडा राउजी को नहीं जीतना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postरोंडा राउजी के लिए 2022 अच्छा रहा। उन्होंने पूरे साल डॉमिनेंट अंदाज में काम किया और उन्हें बड़ी सफलता भी मिली। वो विमेंस Royal Rumble 2022 मैच जीतने में सफल रही थीं। इसी के साथ पूर्व UFC दिग्गज ने दो बार SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया।हाल ही में रोंडा राउजी ने विमेंस टाइटल गंवाया है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि वो विमेंस रंबल मैच जीतकर WrestleMania 39 में अपना बदला लेंगी। हालांकि, WWE को उन्हें जीतने के लिए बुक करना चाहिए। उन्होंने पिछले साल ही इस मैच को जीता है और अब किसी दूसरी सुपरस्टार को मौका देना अच्छी चीज़ रहेगी।3- एलेक्सा ब्लिस View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। वो एक बार फिर डरावने गिमिक में नज़र आ रही हैं। एलेक्सा की इस समय बियांका के साथ दुश्मनी चल रही है। उनका प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है और संभावित रूप से अगले इवेंट में वो टाइटल मैच लड़ेंगी।इस मैच में हार के बाद वो विमेंस Royal Rumble मैच में एंट्री कर सकती हैं। पहले भी कई स्टार्स ने ऐसा किया है। फैंस का मानना है कि वो टाइटल मैच हारने के बाद अलग रूप में आ सकती हैं और विमेंस रंबल मैच में तबाही मचा सकती हैं। हालांकि, WWE को ऐसा नहीं करना चाहिए।2- बेली View this post on Instagram Instagram Postबेली ने SummerSlam 2022 में वापसी के बाद लगातार शानदार काम किया है। हालांकि, वो विमेंस चैंपियन बनने में असफल रही हैं। बेली Raw की टॉप हील सुपरस्टार हैं। उनका Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर और SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर दोनों के साथ बड़ा इतिहास रहा है।ऐसे में बेली को विमेंस Royal Rumble मैच जीतने की कंटेंडर माना जा रहा है। बेली को अभी चैंपियनशिप स्टोरीलाइन से दूर ही रहना चाहिए। अभी कुछ ऐसे स्टार्स हैं, जो टाइटल मैच पाना ज्यादा डिजर्व करते हैं। इसी कारण बेली को इस साल बड़े मैच में जीतने के लिए बुक नहीं किया जाना चाहिए।1- लिव मॉर्गन View this post on Instagram Instagram Postलिव मॉर्गन एक टॉप बेबीफेस सुपरस्टार हैं और उन्हें फैंस पसंद करते हैं। 2022 उनके लिए अच्छा रहा। उन्होंने Money in the Bank ब्रीफकेस जीता और SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया। उनका चैंपियनशिप रन अच्छा था और फैंस उन्हें एक बार फिर टाइटल जीतते हुए देखना चाहते हैं।थोड़े समय पहले ही लिव मॉर्गन ने विमेंस Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया है। इसके बाद से ही उन्हें बड़े मैच में जीत दर्ज करने का फेवरेट माना जा रहा है। हालांकि, मॉर्गन को रंबल मैच नहीं जीतना चाहिए। अभी उनके पास मोमेंटम नहीं है। WWE को अन्य स्टार्स को मौका देना चाहिए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।