WWE: WWE में हाल के समय के काफी ज्यादा बदलाव हुए हैं। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के रिटायरमेंट के बाद से ही कंपनी बदलाव के दौर से गुजर रही है। उनकी जगह पर ट्रिपल एच (Triple H) अब क्रिएटिव हेड बन गए हैं। उनके क्रिएटिव हेड बनने के बाद ही WWE की प्रोग्रामिंग में भी बदलाव दिख रहा है।ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद से ही कई NXT स्टार को पुश दिया जा रहा है। इसके अलावा कई स्टार्स एक बार फिर से WWE में वापस आ गए हैं। वहीं, कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्हें विंस ने तो पुश दिया था लेकिन अब ट्रिपल एच उन्हें वो पुश नहीं दे रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें विंस मैकमैहन ने पुश दिया लेकिन ट्रिपल एच ने उस पुश को रोक दिया। 4- WWE सुपरस्टार वीर महानsimon minilik@simon_minilikBack and winning… INDUS SHER! #IndusSher #VeerMahaan #Sanga #WWENXT.1Back and winning… INDUS SHER! 💪 #IndusSher #VeerMahaan #Sanga #WWENXT. https://t.co/leu16rXRpKवीर महान ने WWE में एक हील के रूप में डेब्यू किया था। WrestleMania 38 के बाद अपने रिटर्न पर उन्होंने रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी हराया था लेकिन उनका कैरेक्टर फैंस के बीच कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाया था, जिस वजह से अब उन्हें एक बार फिर से NXT में भेज दिया गया है। NXT में जाने के बाद वो एक बार फिर से अपने पुराने पार्टनर सांगा के साथ जुड़ गए हैं। उम्मीद की जा सकती है कि ट्रिपल एच एक बार फिर से वीर महान के कैरेक्टर पर वर्क करें और उन्हें एक टॉप सुपरस्टार बना सकें। 3- ओमोसSPooN™@BigHomieSPooNSorry @burnaboyBut we got the REAL #NigerianGiant over here at @wwe #OMOS 🏾1Sorry @burnaboyBut we got the REAL #NigerianGiant over here at @wwe #OMOS 💪🏾 https://t.co/WTTtZZ8gHcविंस मैकमैहन, ओमोस के साइज और स्ट्रेंथ से काफी ज्यादा इम्प्रेस थे। उनकी नज़र में ओमोस परफेक्ट स्टार हैं। विंस ने उन्हें इस वजह से काफी ज्यादा पुश भी दिया था। WWE में डेब्यू के बाद वो एजे स्टाइल्स के साथ नज़र आए थे। हालांकि, एजे स्टाइल्स से अलग से होने के बाद वो लगातार संघर्ष कर रहे हैं।स्टाइल्स से अलग होने के बाद ओमोस, बॉबी लैश्ले और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, इन स्टोरीलाइंस से भी उन्हें कुछ फायदा नहीं हुआ है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि उन्हें एक बार NXT में भेज देना चाहिए, ताकि वो अपनी स्किल्स पर काम का सके और एक अच्छे कैरेक्टर के साथ रिंग में वापसी करें। 2- ब्रॉक लैसनरब्रॉक लैसनर, विंस मैकमैहन के काफी ज्यादा करीब थे। ये दोनों ही एक-दूसरे की काफी ज्यादा इज्जत करते थे। विंस के जाने की न्यूज से ब्रॉक लैसनर काफी ज्यादा निराश भी हो गए थे और बिल्डिंग छोड़कर चले गए थे। विंस के समय लैसनर की बुकिंग भी बेहद अलग तरह से होती थी। उन्हें कोई भी WWE में आसानी से नहीं हरा पा रहा था। उनके जाने के बाद ट्रिपल एच ने लैसनर की बुकिंग में भी बदलाव किए हैं। विंस मैकमैहन के जाने के बाद से ही ब्रॉक लैसनर की बुकिंग में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्हें कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा उनके कैरेक्टर में भी बदलाव हुआ है। हालांकि, उनके इस कैरेक्टर को अभी फैंस पसंद भी कर रहे हैं।1- ऑस्टिन थ्योरीविंस मैकमैहन, ऑस्टिन थ्योरी से काफी ज्यादा प्रभावित थे। वो उन्हें नेक्स्ट जॉन सीना के रूप में देख रहे थे। विंस कई बार लाइव टीवी पर भी उन्हें मेंटर करते हुए दिखे। इसके बाद साफ हो गया था कि WWE उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रहा है। हालांकि, उनके जाने के बाद ऑस्टिन थ्योरी की भी बुकिंग में बदलाव हुआ है।हाल ही में वो अपना MITB कॉन्ट्रैक्ट भी सफलतापूर्वक कैश नहीं करा पाए। वो इस समय सैथ रॉलिंस के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा है। विंस के जाने के बाद ट्रिपल एच ने उन्हें बेहद अलग से बुक किया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि ट्रिपल एच किस तरह से उन्हें आगे पुश देते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।