WWE: WWE इस वक्त साल 2022 के स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड के लिए तैयारियां कर रही है और ऐसा लग रहा है कंपनी इस शो के जरिए साल 2022 का धमाकेदार अंत करना चाहती है। इस साल WWE में कई नए सुपरस्टार्स को बड़ा पुश दिया गया और इनमें से कुछ सुपरस्टार्स ने उन्हें मिले पुश का फायदा उठाकर फैंस के मन में खास जगह बनाई।वहीं, कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जो कि उन्हें मिले पुश का फायदा नहीं उठा सके। ऐसा लग रहा है कि कई WWE सुपरस्टार्स उन्हें मिल रही अच्छी बुकिंग की वजह से साल 2022 में मेन इवेंट स्टार बनने में कामयाब रहेंगे। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि साल 2022 में मेन इवेंट स्टार बनकर उभर सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postविंस मैकमैहन ने सबसे पहले ऑस्टिन थ्योरी को फ्यूचर मेन इवेंट स्टार के रूप में बिल्ड करना शुरू किया था। ट्रिपल एच के WWE की जिम्मेदारी संभालने के बाद ऑस्टिन थ्योरी का पुश रोके जाने की संभावना लग रही थी। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और इसके ठीक विपरीत ट्रिपल एच ने ऑस्टिन थ्योरी को विंस मैकमैहन के मुकाबले बेहतर बुकिंग दी।ऑस्टिन थ्योरी फिलहाल यूएस चैंपियन के रूप में मिड कार्ड डिवीजन का हिस्सा हैं। हालांकि, उन्होंने लगातार ही अपने परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया है। यही कारण है कि ऐसा लग रहा है कि ऑस्टिन थ्योरी साल 2023 में WWE के अगले मेन इवेंट स्टार के रूप में उभर सकते हैं।3- WWE सुपरस्टार एलए नाइट View this post on Instagram Instagram Postविंस मैकमैहन ने एलए नाइट का SmackDown में मैक्स डूप्री के रूप में डेब्यू कराया था। हालांकि, मैक्स डूप्री के रूप में उन्हें काफी खराब बुकिंग दी गई थी। इसके बाद ट्रिपल एच ने एलए नाइट को बेहतर तरीके से बुक करना शुरू किया और मौजूदा समय में उन्हें ब्रे वायट के खिलाफ फिउड का हिस्सा बना दिया गया है।इस फिउड के दौरान एलए नाइट ने अपनी बेहतरीन माइक स्किल्स का जमकर प्रदर्शन किया है और किसी भी सुपरस्टार को बड़ा स्टार बनाने में उस सुपरस्टार के माइक स्किल्स का बहुत बड़ा हाथ होता है। इसके अलावा एलए नाइट बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर भी हैं। यही कारण है कि अगर एलए नाइट को अच्छी बुकिंग मिलना जारी रहता है तो इस बात की संभावना है कि वो साल 2023 के अंत तक मेन इवेंट स्टार बन जाएंगे।2- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ को मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही ताकतवर सुपरस्टार के रूप में बुक किया गया है। अभी तक सोलो सिकोआ को मेन रोस्टर में कोई पिनफॉल या सबमिशन के जरिए हरा नहीं पाया है। यह चीज़ दर्शाती है कि कंपनी के पास सोलो सिकोआ के लिए सिंगल्स स्टार के रूप में बड़े प्लान मौजूद हैं।सोलो सिकोआ ने भी उन्हें मिल रहे मौके का फायदा उठाकर दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। ऐसा लग रहा है कि WWE का सोलो सिकोआ का पुश रोकने का कोई प्लान नहीं है। यही कारण है कि अगर सोलो सिकोआ साल 2023 के अंत तक खुद को मेन रोस्टर में मेन इवेंट स्टार के रूप में स्थापित करने में कामयाब रहते हैं तो ज्यादा हैरानी नहीं होनी चाहिए।1- WWE आईसी चैंपियन गुंथर View this post on Instagram Instagram Postगुंथर को WWE SmackDown में डेब्यू के बाद से ही उन्हें मेन इवेंट स्टार बनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। बता दें, WWE ने गुंथर का डेब्यू कराने के बाद उन्हें आईसी चैंपियन बनाने में देरी नहीं की थी और उन्हें यह टाइटल जीते हुए कई महीने बीत चुके हैं। चैंपियन बनने के बाद से ही गुंथर ने आईसी टाइटल के वैल्यू को काफी बढ़ा दिया है।यह खूबी काफी कम सुपरस्टार्स में होती है और यह चीज़ दर्शाती है कि गुंथर मेन इवेंट स्टार बनना डिजर्व करते हैं। ऐसा लग रहा है कि गुंथर आने वाले कुछ महीनों तक आईसी चैंपियन बने रह सकते हैं। इसके बाद उनसे आईसी टाइटल वापस लेते हुए आखिरकार उनकी मेन इवेंट सीन में एंट्री कराई जा सकती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।