WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE में काम करते हुए काफी सारे सुपरस्टार्स ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। कई सारे सुपरस्टार्स कम उम्र में शादी कर लेते हैं वहीं कई ऐसे भी सुपरस्टार्स रहते हैं जो अपने रेसलिंग करियर पर ध्यान देते हैं और सालों तक शादी नहीं करते हैं।WWE में इस समय कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी उम्र काफी ज्यादा हो गई है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी उम्र 35 साल या उससे ज्यादा हो गई है लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हो पाई है।4- WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले View this post on Instagram Instagram Postबॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो WWE के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त काम किया है और उन्हें हमेशा ही बढ़िया तरह से बुकिंग मिली है। लैश्ले ने WWE में ढेरों टाइटल्स जीते हैं और वो रॉ (Raw) ब्रांड में रहते हुए काफी अच्छा काम कर रहे हैं। लैश्ले अभी WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के साथ दुश्मनी में नजर आ रहे हैं।बॉबी लैश्ले WWE में कई महिलाओं के साथ नजर आ चुके हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन पूर्व WWE सुपरस्टार लाना के साथ शादी हो गई है लेकिन असल जीवन में वो सिंगल हैं। वो कभी अपने निजी जीवन के बारे में बात नहीं करते हैं। आपको बता दें कि लैश्ले की उम्र 45 साल है लेकिन अभी तक उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का निर्णय नहीं लिया है। यह सही मायने में काफी बड़ी चीज़ है। View this post on Instagram Instagram Postलैश्ले पहले पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस्टल मार्शल के साथ रिलेशनशिप में थे और उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि, दोनों की शादी नहीं हुई और वो अलग हो गए। इसके बाद से लैश्ले सिर्फ अपने रेसलिंग करियर पर ध्यान दे रहे हैं और देखकर लग रहा है कि अगले कुछ सालों तक वो लगातार WWE में काम करते हुए दिखाई देंगे।