Triple H: WWE में पिछले कुछ समय में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) अब पूरी तरह रिटायर हो गए हैं और उनकी जगह ट्रिपल एच (Triple H) को WWE का नया क्रिएटिव हेड बना दिया गया है। मैकमैहन और ट्रिपल एच का काम करने का तरीका काफी अलग है। मैकमैहन हमेशा अपने फेवरेट सुपरस्टार को पुश देने की कोशिश करते थे।ट्रिपल एच एक संतुलन बनाने का प्रयास करते हैं। द गेम उन सुपरस्टार्स को पुश देते हैं जो मुख्य रूप से रिंग में बेहतर हो। कुछ सुपरस्टार्स को ट्रिपल एच के हेड बनने के बाद नुकसान हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका पुश ट्रिपल एच के WWE हेड बनने के बाद रुक सकता है।4- WWE सुपरस्टार शैंकी View this post on Instagram Instagram Postशैंकी अपने जबरदस्त कद के कारण हमेशा ही चर्चा का विषय रहते हैं लेकिन उन्हें कभी भी WWE में बड़ा पुश नहीं मिला है। विंस मैकमैहन बड़े साइज के स्टार्स को पुश देते हैं लेकिन फिर भी शैंकी उन्हें उतना प्रभावित नहीं कर पाए। मैकमैहन के रहते ही शैंकी को अच्छी तरह बुक नहीं किया जा रहा था।ट्रिपल एच के आने के बाद पुश मिलने की संभावना और कम हो गई है। ट्रिपल एच यहां बेहतर रेसलिंग स्टाइल वाले सुपरस्टार्स को शो में समय देने की कोशिश करेंगे। उनके साथी जिंदर महल के पास बेहतर स्किल्स है और उन्हें सफलता मिल सकती है लेकिन शैंकी के लिए ट्रिपल एच का WWE हेड बनना बुरी चीज़ रह सकती है।3- इजेक्यूल View this post on Instagram Instagram Postइजेक्यूल के पास WWE में टॉप स्टार बनने के सारे गुण हैं लेकिन वो ट्रिपल एच गाय नहीं हैं। वो विंस मैकमैहन ने नेतृत्व में सफलता हासिल करते हुए नजर आए हैं। इजेक्यूल के पास जरूर टैलेंट होगा लेकिन ट्रिपल एच रेसलिंग और प्रोमो पर ज्यादा ध्यान देते हैं। उनके पास इजेक्यूल से अच्छे विकल्प हैं।इसी कारण उन्हें पुश देने के बजाय द गेम ज्यादा बेहतर स्टार्स को बुक करना चाहेंगे। यह चीज़ Raw में देखने को मिली जहां चैम्पा और मुस्तफा अली को टीवी टाइम मिला जबकि थोड़े समय पहले तक दोनों ही सुपरस्टार्स को बेहतर बुकिंग नहीं मिल रही थी। उस समय इजेक्यूल टीवी पर नजर आ रहे थे और अभी वो एक्शन से पूरी तरह दूर हैं।2- शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर असल में विंस मैकमैहन की फेवरेट सुपरस्टार थीं। उन्हें कई बार विंस ने बड़े मैच में अपनी मर्जी से जोड़ा है। मैकमैहन की वजह से ही वो ढेरों मौकों पर विमेंस चैंपियन बनने में सफल रही हैं। हालांकि, अब शायद उन्हें पहले की तरह पुश कभी नहीं मिल पाएगा।वो एक दिग्गज सुपरस्टार हैं और इसी कारण उन्हें जरूर ही बड़े मैचों में जीत मिलेगी। साथ ही वो कुछ और मौकों पर चैंपियन बनेंगी। हालांकि, मैकमैहन की तरह ट्रिपल एच सिर्फ उन्हें ही पुश देने की कोशिश करेंगे। द गेम हर एक विमेंस सुपरस्टार को आगे आने का मौका देंगे। इससे जरूर फ्लेयर को नुकसान हो सकता है।1- वीर महान View this post on Instagram Instagram Postवीर महान को शायद अब पहले की तरह पुश नहीं मिलेगा। विंस मैकमैहन को बड़े साइज के सुपरस्टार्स को पुश करना पसंद था और महान के पास वो सारे गुण थे, जिनसे वो विंस के फेवरेट स्टार बन सकते थे। हालांकि, अब ट्रिपल एच के आने के बाद जरूर वो थोड़ा संघर्ष कर सकते हैं।ट्रिपल एच के लिए बड़ा कद होना जरुरी नहीं है। द गेम के हेड बनने के बाद कहीं पर भी वीर का Raw में जिक्र देखने को नहीं मिला है और लग रहा है कि यह चीज़ जारी रहने वाली है। महान को अब काफी मेहनत करते हुए रेसलिंग और प्रोमो समेत प्रेजेंटेशन में सुधार लाना होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।