WWE: साल 2023 को WWE के सबसे सफल सालों में से एक माना जाएगा। इस साल दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में कई बेहतरीन स्टोरीलाइंस देखने को मिली। इसके अलावा WWE कुछ बड़े सुपरस्टार्स को एक बार फिर अपने रोस्टर का हिस्सा बनाने में कामयाब रही। इस साल कई नए सुपरस्टार्स को WWE के प्रमुख स्टोरीलाइंस का हिस्सा बनने का मौका मिला।इनमें से कुछ स्टार्स इस मौके का फायदा उठाकर कंपनी में खुद को स्थापित करने में कामयाब रहे। साल 2023 में कई ऐसे WWE सुपरस्टार्स भी हुए जिनकी परफॉर्मेंस फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने साल 2023 में सभी का दिल जीत लिया।4- WWE सुपरस्टार Jey Uso View this post on Instagram Instagram Postजे उसो इस साल बड़ा कदम उठाते हुए रोमन रेंस के खिलाफ हो गए और उन्होंने ब्लडलाइन को छोड़ दिया। इस वजह से जे फैंस की नज़रों में बड़े बेबीफेस स्टार बन गए। इसके बाद उसो के Money in the Bank 2023 में हुए ब्लडलाइन सिविल वॉर टैग टीम मैच में रोमन रेंस को पिन करने की वजह से फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई।जे उसो मौजूदा समय में Raw का हिस्सा बन चुके हैं और उन्हें सिंगल्स मैचों में अक्सर हार के लिए बुक किया जाता है। इसके बावजूद वो फैंस के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं। उन्होंने इस हफ्ते Raw में लुडविग काइजर को हराया था और यह रेड ब्रांड जॉइन करने के बाद उनकी पहली सिंगल्स जीत है।3- WWE सुपरस्टार LA Knight View this post on Instagram Instagram Postएलए नाइट के लिए मेन रोस्टर में करियर की सही शुरूआत नहीं हुई थी और डेब्यू के बाद उन्हें मैक्स डुप्री नाम के मैनेजर का रोल दिया गया था। आखिरकार नाइट को रेसलर के रूप में इस्तेमाल जाने की शुरूआत हुई। शुरूआत में WWE को मेगास्टार को टॉप सुपरस्टार के रूप में बुक करने का कोई प्लान नहीं था। हालांकि, एलए नाइट ने अपने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया।इसके बाद नाइट के फैंस उनके चैंट्स लगाकर शो को हाइजैक करने लगे। इस वजह से WWE को एलए को बड़ा पुश देने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद से ही मेगास्टार को जॉन सीना, रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिल चुका है और वो Crown Jewel में रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का भी हिस्सा थे।2- WWE दिग्गज John Cenaजॉन सीना मौजूदा समय में हॉलीवुड में व्यस्त हो चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने फैंस से अपने लगाव की वजह से सिंतबर के महीने में WWE टीवी पर वापसी की थी और उन्होंने करीब दो महीने तक फुल टाइम सुपरस्टार के रूप में काम किया था। भारत में मौजूद फैंस सीना को लाइव परफॉर्म करते हुए देखना चाहते थे।सिनेशन लीडर ने भारतीय फैंस को भी निराश नहीं किया और वो Superstar Spectacle 2023 के जरिए पहली बार भारत में मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। जॉन सीना का WWE में वापसी का मकसद खुद के कैरेक्टर को बेहतर बनाना नहीं बल्कि दूसरे सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाना था। उन्होंने वापसी के बाद सोलो सिकोआ, एलए नाइट जैसे रेसलर्स को बड़े स्टार के रूप में पेश करने की कोशिश की थी।1- WWE दिग्गज CM Punk View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक करीब एक दशक तक WWE का हिस्सा नहीं थे। इसके बावजूद WWE फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई थी और वो पंक को कंपनी में वापसी करते हुए देखना चाहते थे। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने फैंस की बात मान ली और वो Survivor Series 2023 के जरिए वापसी करते हुए दिखाई दिए थे।फैंस को सीएम पंक की वापसी काफी पसंद आई थी और लाइव ऑडियंस से उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिला था। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी वापसी की काफी चर्चा हुई थी। इसके अलावा वॉइस ऑफ वॉइसलेस ने रियल लाइफ दुश्मन सैथ रॉलिंस के साथ राइवलरी की शुरूआत करके फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है।