5 मजेदार और जबरदस्त चीज़ें जो WWE Superstars ने भारत में की हैं: Triple H ने रिंग में किया था भंगड़ा 

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने रिंग में कर चुके हैं भंगड़ा
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने रिंग में कर चुके हैं भंगड़ा

WWE के चेयरमैन एवं सीईओ विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने अपने काम से WWE को एक विश्व प्रसिद्ध रेसलिंग कंपनी बना दिया है। रेसलिंग जगत में विंस का योगदान बेहद बड़ा है और वो आज भी धमाल ही करते हैं। यही वजह है कि लोग विंस और उनके काम को इतना पसंद करते हैं।

Ad

इसी प्रयास में विंस ने भारत में भी कंपनी के काम को बढ़ावा दिया है। गुजरे सालों में भारत में WWE ने बहुत निवेश किया है जिसमें अपनी इंडियन यूनिट को ओपन करना शामिल है। WWE ने भारत में पैंडेमिक से पहले लाइव शो किए और हाल में ये खबर आई कि भारत में भी एक परफॉर्मेंस सेंटर खुलने वाला है। इस सबके बीच आइए एक नजर ड़ालते हैं उन चीजों पर जो भारत के लिए बने शो में WWE सुपरस्टार्स ने की हैं।

#5 WWE सीओओ ट्रिपल एच ने किया भंगड़ा

Ad

रेसलिंग में ट्रिपल एच एक बड़ा नाम हैं और इन्होंने जिंदर महल को एक पुश दिया जिसके कारण वो एक बड़ा नाम बन गए और चैंपियनशिप को जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद वो समय आया जब WWE ने भारत में एक लाइव इवेंट करने का ऐलान किया। इस इवेंट के दौरान जिंदर महल एवं ट्रिपल एच एक दूसरे से लड़ने वाले थे।

जिंदर महल उन रेसलर्स में से हैं जो उस समय पुश प्राप्त कर रहे थे। उनके इस पुश से भारत में WWE को अपना मार्केट बनाने में मदद मिली। इस मैच के अंत में ट्रिपल एच के द्वारा किया गया भंगड़ा सबको बेहद पसंद आया था और इसने उन्हें तथा कंपनी को खासा फायदा पहुँचाया।

#2 WWE सुपरस्टार्स शार्लेट फ्लेयर एवं डॉल्फ जिगलर ने क्रिकेट में आजमाए अपने हाथ

Ad

डॉल्फ जिगलर एवं शार्लेट 2016 में भारत आए थे। इस दौरान इन दोनों ने भारत में लोकप्रिय क्रिकेट को खेलने का प्रयास किया। इस खेल के दौरान उनके मेंटर थे भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग। सहवाग ने फ्लेयर एवं जिगलर को खेल के गुर सिखाए और दोनों को खेलने का मौका भी प्रदान किया।

एक तरफ जहाँ डॉल्फ इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए तो वहीं शार्लेट का प्रदर्शन भी अच्छा था। वीरेंदर सहवाग इन दोनों के प्रदर्शन से खासा प्रभावित दिखे और ये रेसलिंग एवं क्रिकेट का एक बेहद यादगार संगम था।

#1 ब्रॉन स्ट्रोमैन ने भारत में की काफी मस्ती

Ad

2018 में Money In The Bank जीतने के बाद ब्रॉन ने भारत का रुख किया। यहाँ वो भारतीय फिल्म जगत के सितारों से मिले और साथ ही उन्होंने रेसलर्स को मिलने वाले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। वो भारतीय कल्चर के मुरीद नजर आए और उन्होंने कई भारतीय व्यंजनों को भी ट्राई किया।

ब्रॉन ने स्पेशल ओलंपिक्स इंटरनेशनल के लोगों से भी मुलाकात की। WWE हमेशा ही ऐसी चीजों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है जिसमें लोगों एवं समाज का भला होता है। वो हमेशा ऐसे स्पोर्ट्स को प्रोमोट करते हैं जिससे समानता एवं समरसता का भाव उजागर होता है। WWE अब अगला भारतीय टूर कब करेगी ये तो कहना मुश्किल है लेकिन उन्होंने अपने भारतीय फैंस को काफी अच्छी यादें दी हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications