WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के बाद पहले पीपीवी रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) में कुछ स्टोरीलाइंस का अंत होने के संकेत मिले, वहीं कुछ नई फ्यूड्स की शुरुआत भी होते भी देखी गई। शो में सिजेरो (Cesaro) कड़े संघर्ष के बाद भी रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराने में सफल नहीं रहे।.@reymysterio ran into another father-son duo before making history with @DomMysterio35 at #WMBacklash! 👀 @Tyson_Fury https://t.co/cKvNYMAZIw— WWE (@WWE) May 17, 2021रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने असुका (Asuka) और शार्लेट (Charlotte) को हराकर अपने रॉ (Raw) विमेंस टाइटल, बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने बेली को हराकर स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप, बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) और ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) को मात देते हुए WWE चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड किया।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने WrestleMania Backlash के जरिए इशारों-इशारों में बताईशो में डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो SmackDown टैग टीम चैंपियशिप जीतकर WWE इतिहास की ऐसी पहली पिता-पुत्र की जोड़ी बन गए हैं, जो टैग टीम चैंपियन बने। इस बीच डेमियन प्रीस्ट (Damien Priest) को द मिज़ (The Miz) पर बड़ी जीत मिली। इसलिए आइए जानते हैं WrestleMania Backlash में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 5 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में।ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania Backlash, 16 मई 2021: शो की अच्छी और बुरी बातेंबियांका ब्लेयर की WWE WrestleMania Backlash में बड़ी जीत.@itsBayleyWWE is FUMING! 😡#WMBacklash @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/7Rb2KzNA1t— WWE (@WWE) May 17, 2021WrestleMania Backlash में बियांका ब्लेयर को बेली के खिलाफ अपने SmackDown विमेंस टाइटल को डिफेंड करना था। बेली अपने अनुभव की मदद से डिफेंडिंग चैंपियन के लिए दिक्कतें पैदा कर रही थीं। बेली एक आदर्श हील सुपरस्टार होने की भूमिका निभाते हुए ब्लेयर की पीट-पीटकर बुरी हालत कर रही थीं।मैच में उन्होंने ब्लेयर के बालों को खींचने की कोशिश की, लेकिन बाद में यही बाल बेली पर भारी पड़ने वाले थे। ब्लेयर ने अपने बालों से बेली को बांधा और उन्हें पिन कर जीत अपने नाम की। दोनों के बीच इतनी शानदार टेक्निकल रेसलिंग को देख फैंस भी इस मैच से बहुत प्रभावित हुए।ये भी पढ़ें: WrestleMania Backlash में रोमन रेंस की जीत के 5 बड़े कारणWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।