WWE NXT: WWE में लगातार नए सुपरस्टार्स की एंट्री होती है। NXT असल में WWE का डेवलपमेंटल ब्रांड है। यहां पर रहते हुए सुपरस्टार्स अपनी स्किल्स में सुधार करते हैं और फिर उन्हें मेन रोस्टर में आने का मौका मिलता है। कई सारे NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर पर आने के बाद जबरदस्त सफलता मिली है।इस समय NXT का रोस्टर बहुत अच्छा नज़र आ रहा है और इसमें ढेरों टैलेंटेड स्टार्स हैं। कुछ सुपरस्टार्स का कद बड़ा है और वो मेन रोस्टर पर आने के बाद शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।इसलिए इस आर्टिकल में हम बड़े कद के 5 सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे जो मेन रोस्टर पर डॉमिनेट कर सकते हैं।5- WWE NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन ब्रेकर ने NXT में आने के बाद से लगातार डॉमिनेट किया है और वो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पास अभी मुख्य टाइटल है और वो इसके पहले भी एक बार यह चैंपियनशिप जीत चुके हैं। ब्रेकर के पास बहुत टैलेंट है और उनमें WWE का अगला टॉप बेबीफेस बनने के सारे गुण मौजूद हैं।ब्रेकर इसी तरह का प्रदर्शन मेन रोस्टर पर भी कर सकते हैं। वो मेन रोस्टर में जाकर अपने खतरनाक रेसलिंग अंदाज से सभी को चौंका सकते हैं। वो कई दिग्गज सुपरस्टार्स को आसानी से धराशाई करके बहुत जल्दी मेन इवेंट सीन में कदम रख सकते हैं। ब्रॉन का सफर मेन रोस्टर पर जरूर अच्छा रहेगा।4&3- वीर महान और सांगा View this post on Instagram Instagram Postवीर महान और सांगा कुछ समय पहले ही बतौर टैग टीम साथ आए हैं। दोनों पहले इंडस शेर के नाम से पहचाने जाते थे और वो फिर से उसी नाम से लड़ते हुए नज़र आ सकते हैं। उन्होंने NXT में एक बार फिर बतौर टैग टीम काम करना शुरू कर दिया है और कुछ समय बाद उनका मेन रोस्टर डेब्यू हो सकता है।ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद टैग टीम डिवीजन में काफी सुधार आया है। वीर महान और सांगा मिलकर अपनी ताकत और बड़े कद का उपयोग करके कई फेमस सुपरस्टार्स की बुरी हालत कर सकते हैं। वो मेन रोस्टर पर जरूर ही टैग टीम के रूप में बड़े टाइटल्स पर कब्जा कर सकते हैं।2- निकिता लायंस View this post on Instagram Instagram Postनिकिता लायंस ने NXT में डेब्यू के बाद से लगातार शानदार काम किया है। उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और अभी वो विमेंस टैग टीम डिवीजन में नज़र आ रही हैं। हालांकि, मेन रोस्टर पर आने के बाद उनका सफर शानदार रह सकता है। उनके कद और एजिलिटी की विमेंस सुपरस्टार इस समय मेन रोस्टर पर नहीं है।वो Raw या SmackDown में शामिल होकर विमेंस डिवीजन को मजबूत कर सकती हैं। वो अपने कद और रेसलिंग स्टाइल से ढेरों सुपरस्टार्स के खिलाफ डॉमिनेट कर सकती हैं। अगर वो अपने इसी कैरेक्टर के साथ मेन रोस्टर पर आती हैं, तो उनके लिए सफलता हासिल करना बहुत आसान हो जाएगा।1- वॉन वैग्नर View this post on Instagram Instagram Postवॉन वैग्नर को लेकर NXT में काफी हाइप है। उन्होंने पिछले कुछ समय में अपने कैरेक्टर और रेसलिंग स्किल्स में बड़ा सुधार किया है। वो NXT में अपने बड़े कद के कारण लगातार डॉमिनेट करते हैं और मेन रोस्टर पर अमूमन उनके साइज के सुपरस्टार्स को सफलता मिलती है।वॉन के पास टॉप स्टार बनने के सारे गुण हैं। उनके पास अच्छा कैरेक्टर, लुक, खतरनाक रेसलिंग स्टाइल, कद और एक मैनेजर है। वॉन को रॉबर्ट स्टोन के साथ रहने पर फायदा मिल सकता है। उन्हें ब्रॉन स्ट्रोमैन, ब्रॉक लैसनर और ओमोस समेत कई बड़े कद के स्टार्स के खिलाफ देखना शानदार रहेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।