WWE का अगला पीपीवी समरस्लैम रहने वाला है। इस बड़े इवेंट में कई सारे बड़े और शानदार मैच देखने को मिलने वाला है। WWE ने अबतक शो के लिए सिर्फ 8 मैच बुक किये हैं और भविष्य में अन्य मैच भी जुड़ सकते हैं। कंपनी की लगभग हर बड़ी चैंपियनशिप इस इवेंट में डिफेंड होने वाली है।समरस्लैम में इस बार WWE ने किसी पार्ट टाइमर को नहीं बुलाया और देखना होगा कि टॉप स्टार्स के बिना फुल-टाइम सुपरस्टार्स किस तरह से बड़े इवेंट में फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं। WWE का ये इवेंट लंबे समय बाद परफॉर्मेंस सेंटर में नहीं हो रहा है।#UniversalChampion @BraunStrowman will bring out his inner MONSTER to defend his title against #TheFiend @WWEBrayWyatt at #SummerSlam! https://t.co/PGJzw1ZHvs pic.twitter.com/NEynHaNsQb— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 10, 2020ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE मैच जो समरस्लैम 2020 में होते-होते रह गएइस बार WWE का इवेंट एमवे सेंटर, ऑर्लैंडो, फ्लोरिडा में होने वाला है। इस वजह से फैंस कुछ अलग और खास चीज़ों की उम्मीद कर सकते हैं। WWE अपने इस पीपीवी को खास बनाने के लिए जरूर ही कुछ अलग और बड़ी चीज़ें बुक कर सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 बड़ी चीज़ों के बारे में जो इस इवेंट में सबको चकित कर सकती है।5- WWE के समरस्लैम में एलेक्सा ब्लिस सिस्टर एबीगेल बनकर आएBlissful Sister @AlexaBliss_WWE #ExtremeRules #SwampFight pic.twitter.com/yCeOeN6LFy— World Of Bliss (@WorldOfBliss3K) July 20, 2020एक्सट्रीम रूल्स में WWE ने वायट स्वैम्प फाइट के दौरान टीज़ किया था कि एलेक्सा ब्लिस असल में सिस्टर एबीगेल हो सकती है। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस विषय में काफी लोगों ने बात की थी। इसके बाद ब्लिस यूनिवर्सल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन का हिस्सा बन गयी।समरस्लैम में एलेक्सा ब्लिस सिस्टर एबीगेल बनकर मैच में इंटरफेयर कर सकती है। इसके साथ ही वो स्ट्रोमैन की भी हार का कारण भी बन सकती है। बाद में WWE एलेक्सा ब्लिस को ब्रे वायट के साथ जोड़ सकता है।ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो SummerSlam 2020 में विलन बन सकते हैं