Roman Reigns और The Rock के 5 कजिन जो WWE में बुरी तरह फेल हुए

WWE
पढ़िए WWE में किन्हें नहीं मिली सफलता? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns And The Rock Cousins That Failed: रोमन रेंस और द रॉक (The Rock) मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स में से एक हैं जो प्रसिद्ध अनोआ'ई फैमिली का हिस्सा हैं। इस परिवार के अधिकांश नामों ने रेसलिंग की दुनिया में बहुत सफलता अर्जित की लेकिन कुछ का मामला काफी गड़बड़ रहा। आप सभी जानते हैं कि इस खानदान ने रेसलिंग जगत को कई बड़े नाम दिए हैं। यहां हम द रॉक और रोमन रेंस के उन पांच कजिन पर नज़र डालेंगे जो WWE में ज्यादा सफल नहीं हुए।

Ad

#5 WWE दिग्गज द रॉक की बेटी को नहीं मिली सफलता

Ad

ऐवा रैन ने साल 2022 में अपना शानदार WWE डेब्यू किया था। शुरूआत में वो जो गेसी के फैक्शन में शामिल हुईं थीं। उनका छह महीने बाद इन-रिंग डेब्यू हुआ। रिंग में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। मौजूदा समय में वो NXT की जनरल मैनेजर के रूप में काम कर रही हैं। ऐवा द रॉक की बेटी और रोमन रेंस की चचेरी बहन हैं। ऐवा को अभी भी रिंग में तगड़ा परफॉर्म करने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है।

#4 WWE मेन रोस्टर में मानू ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए

Ad

एक अंडररेटेड सुपरस्टार जिन्हें फैंस भूल गए होंगे उनका नाम अफा अनोआ'ई जूनियर है। उन्होंने साल 2008 से 2009 तक WWE के मेन रोस्टर में मानू नाम से काम किया था। मानू ने मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स और टेड डीबियासी जूनियर के साथ मिलकर काम किया। हालांकि, उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। बहुत जल्द उन्हें रिलीज कर दिया गया। वो रोमन रेंस के कजिन भाई हैं।

#3 रोमन रेंस के भाई ने कुछ समय के लिए WWE में की थी रेसलिंग

Ad

रोमन रेंस WWE हॉल ऑफ फेमर और द वाइल्ड समोअंस टैग टीम के आधे सदस्य सिका अनोआ'ई के बेटे हैं। कुछ महीने पहले सिका का निधन हो गया था। रोमन के भाई रोजी ने भी WWE में काम किया था। उन्होंने साल 1995 में अपने रेसलिंग करियर की शुरूआत की थी। 2001 में उन्होंने WWE में कदम रखा था। रोजी ने द हरिकेन के साथ मिलकर परफॉर्म किया लेकिन ज्यादा सफलता अर्जित करने में नाकाम रहे।

#2 लॉयड अनोआ'ई को भी WWE में नहीं मिली सफलता

Ad

लॉयड अनोआ'ई ने WWE में बहुत कम समय बिताया। उन्होंने 2000 के दशक में कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया लेकिन फैंस को प्रभावित करने में नाकाम रहे। हालांकि, बाद में लंबे समय तक उन्होंने WWE में प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई। आपको बता दें वो मानू के छोटे भाई और रोमन रेंस के कजिन हैं। साल 2024 की शुरूआत में लॉयड ने अपने रिटायरमेंट का खुलासा किया था।

#1 पूर्व WWE सुपरस्टार सामू ने हल्क होगन के साथ भी किया था काम

youtube-cover

पूर्व WWE सुपरस्टार सामू रोमन रेंस के कजिन हैं। सामू अपने रेसलिंग करियर के दौरान WWF (अब WWE) में काफी एक्टिव थे। साल 1983 में जब सिका अनोआ'ई घायल हो गए थे तब सामू ने द वाइल्ड समोअंस कुछ समय के लिए ज्वाइन की थी। उन्होंने टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करने में इस ग्रुप की मदद की। बाद में सामू ने हल्क होगन के साथ भी टीम बनाई लेकिन ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications