WWE में वापसी के बाद 5 सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ शेन मैकमैहन का मैच हो सकता है 

Ankit
WWE में शेन मैकमैहन कोस्ट टू कोस्ट मूव के लिए जाने जाते हैं
WWE में शेन मैकमैहन कोस्ट टू कोस्ट मूव के लिए जाने जाते हैं

WWE में रेसलर्स ब्रेक लेते और फिर वापसी करते हैं। काफी सारे सुपरस्टार्स का इंतजार खुद फैंस भी करते है। इस लिस्ट में शेन मैकमैहन (Shane McMahon) का नाम भी आता है। शेन मैकमैहन ने रेसलिंग रिंग में काफी नाम कमाया है जबकि उन्होंने रिंग के बाहर भी अपने बिजनेस से पैसा कमाया है।

Ad

शेन मैकमैहन WWE की रिंग में अपने जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। शेन ने WWE में यूरोपियन चैंपियनशिप, हार्डकोर, SmackDown टैग टीम खिताब भी जीता है। शेन मैकमैहन ने रिंग में द अंडरटेकर, केन , शॉन माइकल्स , ट्रिपल एच और केविन ओवेंस के खिलाफ शानदार फ्यूड किया है। माना जा रहा है कि शेन मैकमैहन की WWE में वापसी हो सकती है। अगर शेन मैकमैहन वापस आते हैं तो ये पांच रेसलर्स उनके खिलाफ लड़ सकते हैं।

Ad

5- WWE के पूर्व चैंपियन फिन बैलर vs शेन मैकमैहन

youtube-cover
Ad

WWE में फिन बैलर और शेन मैकमैहन का अगर मुकाबला होता है तो काफी रोमांचक होगा। आज तक दोनों को सिंगलस मैच में नहीं देख गया है। दोनों के बीच ये मुकाबला जबरदस्त साबित हो सकता है। ये इसलिए क्योंकि फिन बैलर के पास कू डी ग्रा मूव है तो शेन मैकमैहन अपने कोस्ट टू कोस्ट जंप के लिए जाने जाते हैं। दोनों के बीच मैच यादगार साबित हो सकता है और फैंस को इसमें काफी एक्शन भी देखने को मिल सकता है।

Ad

4 -केविन ओवेंस vs शेन मैकमैहन

youtube-cover
Ad

केविन ओवेंस और शेन मैकमैहन की बीच पहले भी फ्यूड देखा जा चुका है। साल 2017 में हुए Hell in a Cell पीपीवी में केविन ओवेंस ने शेन मैकमैहन को हरा दिया था। इसके बाद SummerSlam 2019 में दोनों का मैच हो चुका है जिसमें अगर ओवेंस हारते तो उन्हें WWE को छोड़ना पड़ता लेकिन ओवेंस की जीत हुई। एक बार फिर से ओवेंस और शेन का आमना-सामना हो सकता है क्योंकि इस मैच को फैंस भी पसंद करेंगे जबकि दोनों की अधूरी कहानी को एक बार फिर से शुरू किया जा सकता है।

#) ड्रू मैकइंटायर बनाम शेन मैकमैहन

youtube-cover
Ad

ड्रू मैकइंटायर और शेन मैकमैहन पहले एक साथ टीम के रूप में काम कर चुके हैं। इस टीम ने रोमन रेंस और अंडरटेकर के खिलाफ Extreme Rules 2019 में काम किया था। अगर शेन मैकमैहन रिंग में आने का मन बनाते हैं तो ड्रू मैकइंटायर से अच्छा विरोधी उनके लिए कोई नहीं हो सकता है। ड्रू मैकइंटायर को भी मैकमैहन के खिलाफ लड़ने से काफी फायदा हो सकता है।

#) ऐज बनाम शेन मैकमैहन

youtube-cover
Ad

WWE के दिग्गज सुपरस्टार ऐज के पास कोई फ्यूड नहीं रह गया है और हाल ही उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराते हुए फ्यूड का अंत किया है। शेन मैकमैहन के खिलाफ ऐज को WWE उतारा सकता है क्योंकि उनके खिलाफ शेन ने कभी रिंग में काम नहीं किया है। अगर ऐसा होता है तो फैंस को दो दिग्गजों के बीच बेहतरीन स्टोरीटेलिंग के साथ शानदार मैच भी देखने को मिल सकता है।

#) रोमन रेंस बनाम शेन मैकमैहन

youtube-cover

रोमन रेंस और शेन मैकमैहन के बीच WWE में पहले मैच हो चुके हैं। मौजूदा समय में रोमन रेंस 400 से ज्यादा दिनों तक चैंपियन रहे हैं, लेकिन वो शेन को सिंगल्स मैच में हरा नहीं पाए हैं। इसी वजह से दोनों सुपरस्टार्स के बीच सिंगल्स मुकाबला देखने लायक होगा। हालांकि इस बार दोनों का किरदार पूरी तरह से अलग होगा, लेकिन फैंस के लिए रोमांच की कोई कमी नहीं रहने वाली है। रोमन रेंस भी शेन मैकमैहन ने अपनी हार का बदला लेना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications