WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) अपने करियर के सर्वोच्च शिखर पर हैं। वो निश्चित ही अपनी टी-शर्ट के स्लोगन 'God Mode' को सही ठहराते हैं। रेंस 6 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं। 2012 में मेन रोस्टर डेब्यू करने के बाद से रोमन रेंस बहुत ही बड़े सुपरस्टार बनकर सामने आए हैं।वो द शील्ड (The Shield) फैक्शन का अहम हिस्सा थे।रोमन रेंस कई बड़े मैचों का हिस्सा बनने के साथ-साथ WrestleMania मेन इवेंट्स करते आ रहे हैं। रेंस का असफल बेबीफेस से सफल हील बनने का सफर बहुत ही जबरदस्त हैं। इस लिस्ट में हम रोमन रेंस के बारे में 5 ऐसे फैक्ट्स बताएंगे जो कम ही लोगों को पता होंगे।5- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की कमाईDiscussingFilm@DiscussingFilmRoman Reigns has been cast as Hobbs’ brother in ‘HOBBS AND SHAW’. (Source: instagram.com/therock/?utm_s…)10733Roman Reigns has been cast as Hobbs’ brother in ‘HOBBS AND SHAW’. (Source: instagram.com/therock/?utm_s…) https://t.co/aZmOkmxHeVFast & Furious Hobbs & Shaw से हॉलीवुड डेब्यू करने वाले रोमन रेंस की कुल कमाई एक रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 15 मिलियन डॉलर्स के आसपास है। उनकी कमाई हर साल लगभग 22% तक बढ़ती है। Wrestling Observer Newsletter की रिपोर्ट के अनुसार रेंस WWE से सालाना लगभग 5 मिलियन डॉलर्स या उससे थोड़ा अधिक कमाते हैं। उन्हें इसके अलावा कुछ बोनस, जीत और मर्चेंडाइज सेल्स का कुछ हिस्सा भी मिलता है।4- NFL करियरWWE सुपरस्टार बनने से पहले रोमन रेंसWWE सुपरस्टार रोमन रेंस पहले एक प्रोफेशनल अमेरिकन फुटबॉल प्लेयर थे। वो Pensacola Catholic हाई स्कूल की तरफ से डिफेंसिव टैकल पोजीशन पर खेलते थे। Georgia Tech Yellow Jackets की ओर से खेलते हुए वो तीन साल तक स्टार्टर और एक डिफेंसिव कप्तान थे। उनके नाम पर 29 टैकल्स दर्ज हैं। वो साल 2006 में All-Atlantic Coast Conference की पहली टीम के लिए नामांकित भी हुए थे, जहां उन्होंने 40 टैकल्स भी किए थे।3- रोमन रेंस का जीत/हार का रिकॉर्डWWE Statistics@wwe_statistics.@WWERomanReigns gets the victory against @EdgeRatedR and retains his Universal Championship🟩Win/Loss record🟩Roman Reigns/ W:9 L:0 D:0 WR:100%Edge/ W:3 L:3 D:0 WR:50%#MITB31.@WWERomanReigns gets the victory against @EdgeRatedR and retains his Universal Championship🏆🟩Win/Loss record🟩🔸Roman Reigns/ W:9 L:0 D:0 WR:100%🔸Edge/ W:3 L:3 D:0 WR:50%#MITB https://t.co/LQGIs5o8QBरोमन रेंस ने WWE के टॉप पर जाने के लिए कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। Cagematch के आंकड़ों के अनुसार रेंस का जीत/हार का रिकॉर्ड लगभग 65.35 है, जिसमें 28 जीत और 15 हार शामिल हैं। रोमन को मिली हार में ज्यादातर टैग टीम मुकाबले शामिल हैं। साल 2020 रेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ था जहां उनकी जीत का प्रतिशत 90.6 % था। इस दौरान बिग डॉग केवल 2 मैच हारे थे। इन आकड़ों में हाउस शोज़, वीकली एपिसोड और प्रीमियम लाइव इवेंट्स शामिल हैं।2- WWE के नए मेन इवेंटर बननारोमन रेंस लगातार मेन इवेंट करते ही जा रहे हैरोमन रेंस 6 बार WrestleMania (2015, 2016, 2017, 2018, 2021, 2022) को मेन इवेंट किया है। द बिग डॉग से आगे केवल हल्क होगन हैं, जिन्होंने 8 बार शो को मेन इवेंट किया है। ट्राइबल चीफ WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। साल के दूसरे सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam में रेंस ने 5 बार हिस्सा लिया है, जिसमें 3 बार उन्होंने शो को मेन इवेंट भी किया है। रेंस इस साल फिर से SummerSlam के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर से भिड़ेंगे।1- न्यू डे के खिलाफ रोमन रेंस की हार का सिलसलाद न्यू डे असल में ब्लडलाइन के खिलाफ बहुत ही शानदार रिकॉर्ड्स रखते हैद न्यू डे ने रोमन रेंस और द उसोज को लगातार 8 बार हराया था। इस हार का सिलसिला नॉर्थ डकोटा के हाउस शो से शुरू हुआ था, जब न्यू डे ने सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर द ब्लडलाइन को हराया था। ऐसे ही काफी दिनों तक रेंस को ब्लडलाइन के साथ हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद रोमन रेंस ने Survivor Series 2021 में बिग ई को हराया था। इसी तरह सितंबर में Raw के एपिसोड में ब्लडलाइन ने आखिरकार द न्यू डे पर जीत दर्ज की।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।