Roman Reigns के WWE Survivor Series में 5 सबसे जबरदस्त पल जिन्हें फैंस सालों तक याद रखेंगे

Ujjaval
WWE Survivor Series रोमन रेंस के लिए अच्छा रहा है (Photo: WWE.com)
WWE Survivor Series रोमन रेंस के लिए अच्छा रहा है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Greatest Survivor Series Moments: WWE सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames 2024) के लिए फैंस उत्साहित हैं। इस शो में रोमन रेंस भी लड़ते हुए नज़र आने वाले हैं। फैंस शो के लिए उत्साहित हैं। वो WarGames मैच का हिस्सा होने वाले हैं और इसमें उनके साथ सीएम पंक, सैमी ज़ेन और द उसोज़ होंगे। उनका सामना सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, ब्रॉन्सन रीड और टोंगा ब्रदर्स से होने वाला है। रोमन रेंस का Survivor Series में काफी बड़ा इतिहास है और उन्होंने अब तक इस शो में कई यादगार पल दिए हैं। इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस के अब तक के Survivor Series के 5 सबसे जबरदस्त पल के बारे में बात करेंगे, जिन्हें फैंस सालों तक याद रखने वाले हैं।

Ad

5- रोमन रेंस का WWE Survivor Series में डेब्यू करना

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस का WWE में डेब्यू 12 साल पहले देखने को मिला था। यह Survivor Series 2012 में आया था। रोमन ने शील्ड के सदस्य के रूप में कदम रखा था और उनके साथ सैथ रॉलिंस & डीन एम्ब्रोज़ थे। उन्होंने इस शो में रायबैक की हालत खराब की थी और इसी के साथ सीएम पंक को बड़ी जीत मिली थी। रोमन का डेब्यू इतना प्रभावशाली था और इसे आज भी फैंस याद करते हैं। उन्होंने आते ही सभी के दिल में जगह बना ली थी।

4- रोमन रेंस का पहली WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप Survivor Series में जीतना

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने डेब्यू के तीन साल बाद Survivor Series में एक अहम मैच लड़ा था। वो 2015 के Survivor Series के मेन इवेंट में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए लड़ते हुए नज़र आए थे। इस मैच में उन्होंने काफी अच्छा काम किया और अपने विरोधी डीन एम्ब्रोज़ को कड़ी टक्कर दी। अंत में रोमन रेंस ने जीत दर्ज की और वो इतिहास रचते हुए चैंपियन बन गए। यह उनके करियर की पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत थी। उनका टाइटल रन भी इस इवेंट में खत्म हुआ था लेकिन यह जीत जरूर यादगार थी।

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस का द शील्ड के साथ मिलकर बड़ी जीत दर्ज करना

youtube-cover
Ad

2014 में द शील्ड टूट गया था और सभी स्टार्स अलग-अलग हो गए थे। बाद में रोमन रेंस, डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस तीनों ने सिंगल्स रेसलर के तौर पर नाम कमाया है। 2017 में आखिर उन्होंने दोबारा साथ आने का फैसला किया। उन्होंने मिलकर न्यू डे का सामना टैग टीम मैच में किया था। उन्हें साथ देखकर फैंस खुश थे और उन्होंने यहां बड़ी जीत प्राप्त की थी। फैंस आज भी इस जीत को याद रखते हैं।

2- रोमन रेंस ने अकेले WWE Survivor Series 2019 में अपनी टीम को जीत दिलाई थी

youtube-cover
Ad

Survivor Series 2019 में SmackDown vs Raw vs NXT की थीम देखने को मिली थी। इसी बीच मेंस एलिमिनेशन मैच में तीनों ही ब्रांड आमने-सामने आए थे। इससे Raw अंत में एलिमिनेट हो गया था। NXT से कीथ ली और SmackDown से रोमन रेंस बचे थे। उन्होंने मैच में काफी अच्छा काम किया और कीथ जैसे जायंट की हालत खराब कर दी। उन्होंने यहां जीत दर्ज करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। अंतिम कुछ मोमेंट्स में जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया था, यह देखने लायक था।

1- WWE मेन रोस्टर पर पहले WarGames मैच में ब्लडलाइन की बड़ी जीत

youtube-cover

रोमन रेंस के लिए दो साल पहले हुआ Survivor Series इवेंट खास था। इसमें पहली बार WarGames मैच देखने को मिल रहा था। इसमें रोमन रेंस, सोलो सिकोआ, सैमी ज़ेन और द उसोज़ ने टीम बनाकर ब्रॉलिंग ब्रूट्स, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस का सामना किया था। इस मैच में ब्लडलाइन ने अच्छा प्रदर्शन किया और बड़ी जीत दर्ज की। यह ब्लडलाइन के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जाती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications