Highest Paid WWE Wrestlers: ट्रिपल एच के हेड ऑफ क्रिएटिव बनने के बाद से WWE में कई बदलाव आ चुके हैं। सभी रेसलर्स को उनकी क्षमता के अनुसार पुश मिल रहा है। यहां तक कि अब जो नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रहा है, उसे पैसा बढ़िया दिया जा रहा है। लोकप्रियता के हिसाब से इसमें लगातार बढ़ोत्तरी होती रहती है। हाल ही में 888sport.com द्वारा साल 2024 में WWE सुपरस्टार्स की कमाई का खुलासा किया गया है। इस आर्टिकल में हम उन टॉप-5 स्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें मौजूदा समय में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है।#1 WWE में रोमन रेंस का जलवा बरकरार हैकमाई के मामले में WWE में रोमन रेंस सबसे आगे चल रहे हैं और इस बात पर किसी को शक भी नहीं होना चाहिए। WWE द्वारा सबसे ज्यादा पैसा असली ट्राइबल चीफ को दिया जाता है। वो इसके हकदार भी हैं क्योंकि पिछले चार साल उन्होंने अपने जबरदस्त काम से सभी का दिल जीता है। रेंस को कंपनी द्वारा 15 मिलियन डॉलर हर साल मिलता है।#2 WWE में लोकप्रियता का कोडी रोड्स को मिला ईनाम View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स ने WWE यूनिवर्स में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। WrestleMania XL में उन्होंने रोमन रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। इसके बाद से उनकी पॉपुलैरिटी में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। WWE द्वारा उन्हें हर साल 10 मिलियन डॉलर प्रदान किया जाता है।#3 रैंडी ऑर्टन को WWE के साथ वफादारी का हर साल मिलता है अच्छा तोहफारैंडी ऑर्टन करीब दो दशक से WWE में काम कर रहे हैं। अभी तक वो वफादार रहे हैं और कंपनी ने भी उन्हें कभी निराश नहीं किया। मौजूदा समय में सबसे पुराने एक्टिव रेसलर के रूप में वो काम कर रहे हैं। उन्हें देखते ही फैंस खुश हो जाते हैं। WWE द्वारा हर साल उन्हें 10 मिलियन डॉलर सैलरी दी जाती है।#4 सैथ रॉलिंस के ऊपर है WWE को बहुत भरोसाWWE के साथ हर बुरे वक्त पर सैथ रॉलिंस अभी तक खड़े रहे हैं। उनके प्रदर्शन को WWE यूनिवर्स द्वारा हमेशा बहुत इज्जत दी जाती है। WrestleMania XL के वो MVP (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) रहे हैं। कंपनी रॉलिंस के ऊपर बहुत भरोसा करती है। उन्हें हर साल उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए 9 मिलियन डॉलर दिया जाता है।#5 ड्रू मैकइंटायर ने पिछले कुछ सालों में WWE में खुद को साबित किया है View this post on Instagram Instagram Postपिछले कुछ सालों में अगर किसी सुपरस्टार ने अपने काम से सभी का दिल जीता है तो वो ड्रू मैकइंटायर हैं। उन्होंने अपनी फिजिक और माइक स्किल पर बहुत काम किया। साल दर साल वो अपने आपको निहारते गए। उनका करियर अभी तक संघर्ष भरा रहा है। WWE द्वारा उन्हें हर साल 8 मिलियन डॉलर दिया जाता है।