5 भारतीय मूल के WWE Superstars जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ है

AcCSAFGRHTEJRYJTERWEFWJYRTHERGEE
भारतीय मूल के पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स

WWE: WWE में अगर किसी पहले भारतीय रेसलर को हम लोग जानते हैं तो वो हैं द ग्रेट खली (The Great Khali)। ये ऐसे रेसलर थे जो भारत में जन्मे और फिर उन्होंने अपनी रेसलिंग जगत की यात्रा को शुरू किया और इस मुकाम तक पहुंचे कि आज वो एक WWE हॉल ऑफ फेमर हैं।

Ad

मौजूदा समय में वीर महान, सांगा और शैंकी जैसे रेसलर्स हैं जोकि भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। इस बीच ऐसे कई भारतीय हैं जो विदेशों में रहते हैं और वहाँ पर अपने काम से नाम बनाते हैं। इन लोगों को भारतीय मूल का कहा जाता है और ऐसे ही कई रेसलर्स ने भारत का नाम WWE में रौशन किया है। ऐसा नहीं है कि ये सिलसिला 2000 के बाद शुरू हुआ है क्योंकि उससे पहले भी कुछ भारतीय मूल के रेसलर्स ने अपने हुनर को WWE की रिंग में दिखाया है।

ये बात और है कि इनके बारे में लोग नहीं जानते हैं और ऐसे कई रेसलर्स हैं जिन्हें कभी कंपनी के बड़े स्टेज पर अपने हुनर को दिखाने का मौका ही नहीं मिला। इस आर्टिकल के लिए हमने 2000 के बाद WWE में अपने काम का परचम लहरा चुके रेसलर्स का चुनाव किया है और आशा है कि ये लिस्ट आपको पसंद आएगी।

#5 एवं #4: द सिंह ब्रदर्स

youtube-cover
Ad

अगर किसी रेसलर को ये समझना हो कि मेहनत किसको कहते हैं और मुकाम कैसे हासिल किए जाते हैं तो कोई गुरविंदर सिहरा और हरविंदर सिहरा से इसके बारे में जान सकता है। इन दोनों ने कनाडा में जन्म लिया और इनका कहना है कि WWE हॉल ऑफ फेमर दारा सिंह जी ने इन्हें अपनी एक कनाडा यात्रा के दौरान काफी प्रोत्साहित किया था।

इन्हें क्रूजरवेट डिवीजन का हिस्सा बनाया गया लेकिन उसके बाद ये पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल के साथ नजर आने लगे। इससे इन्हें टीवी पर अधिक टाइम और एक्शन के लिए बेहतर मौके मिलने लगे जिसमें कभी अटैक किया जाना तो कभी रेसलर्स को भारतीय गीतों पर नचवाना शामिल है। हालांकि अभी यह WWE का हिस्सा नहीं है और उन्हें रिलीज कर दिया गया है। WWE से जाने के बाद भी वो रुके नहीं हैं और इंडिपेंडेंट सीन में काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।

#3 एकम

youtube-cover
Ad

सनी ढींसा जिनका रेसलिंग रिंग में नाम एकम है ने भारत का नाम दुनिया में काफी रौशन किया। ये कनाडा के रहने वाले हैं लेकिन भारत की मिट्टी से इनका खासा जुड़ाव है। ऑथर्स ऑफ पेन के समय में अपने काम से NXT और Raw को मजेदार बनाने वाले इस ग्रुप को बेहद ताकतवर दिखाया जाता था।

इसके बाद ये चोट के कारण रिंग से दूर हो गए और वापसी के प्रोमो के बावजूद इन्हें कंपनी ने रिलीज कर दिया। एक हुनरमंद रेसलर का इस तरह से रिलीज किया जाना किसी को पसंद नहीं आया था और फैंस ने इसका काफी विरोध किया था लेकिन विंस का फैसला शायद ही कोई बदल सकता है।

#2 WWE Superstar Spectacle में नजर आईं सरीना संधू

youtube-cover
Ad

सरीना संधू वो रेसलर हैं जिन्हें हम सभी ने WWE Superstar Spectacle में शार्लेट फ्लेयर के साथ काम करते हुए देखा था। रेसलिंग जगत और भारतीय फैंस तो इनके काम के मुरीद हो गए थे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनका जन्म अमेरिका में हुआ है पर इनके माता पिता भारत से हैं।

WWE Superstar Spectacle में इनका नजर आना भी महज एक इत्तेफाक था। दरअसल शार्लेट फ्लेयर को कविता देवी के साथ मैच में नजर आना था लेकिन चूँकि उन्हें कुछ पारिवारिक कारणों से भारत वापस आना पड़ा था तो उनकी जगह पर सरीना संधू ने शार्लेट फ्लेयर के साथ एक टैग टीम के तौर पर काम किया और नटालिया एवं बेली की टैग टीम पर जीत दर्ज की थी।

youtube-cover
Ad

#1 पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल

youtube-cover
Ad

जिंदर महल वो रेसलर हैं जिन्होंने अपने काम से नाम बनाया है और वो इस समय वीर और सांगा के साथ NXT में दिखाई दे रहे हैं। रिंग में अपने काम से फैंस के बीच में जगह बनाने वाले जिंदर महल का करियर अच्छे तरीके से शुरू नहीं हुआ था लेकिन इस भारतीय मूल के कनाडाई रेसलर ने अपने काम से सबको चौंका दिया। 2014 में जब ये रिलीज किए गए तो इन्होंने खुद पर काम किया और अपनी फिटनेस के साथ साथ रिंग में अपने काम को सुधारा। इस मेहनत को कंपनी नजरअंदाज नहीं कर सकी और इन्हें फिर से कंपनी में काम करने का मौका मिला। वो WWE चैंपियन बनने में भी कामयाब हुए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications