Mistakes WWE Should Not Make SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2025 धमाकेदार रहा और इसके बाद Raw में भी WWE ने बवाल मचाया। अब SmackDown से सभी की उम्मीद बढ़ चुकी है। WWE ने कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं और लग रहा है कि एपिसोड मजेदार होगा। अगर WWE को शो अच्छा बनाना है, तो कुछ गलतियां करने से बचना होगा। इस आर्टिकल में हम 5 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को SmackDown के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।5- WWE SmackDown में जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर के बीच अभी स्टोरी शुरू करना View this post on Instagram Instagram Postजेड कार्गिल ने Elimination Chamber 2025 में वापसी करके नेओमी पर हमला किया। फैंस यह मानकर चल रहे हैं कि नेओमी ही मिस्ट्री अटैकर थीं। बियांका ब्लेयर को भी चीजों का जवाब चाहिए। इसी के चलते वो SmackDown में जेड को कंफ्रंट कर सकती हैं। कार्गिल और बियांका अच्छी दोस्त हैं। इसके साथ ही बियांका की विमेंस वर्ल्ड टाइटल से जुड़ी अलग स्टोरी चल रही है। इसी के चलते ब्लेयर और जेड के बीच अभी दरार डालकर स्टोरी शुरू नहीं करनी चाहिए। जेड को नेओमी, वहीं ब्लेयर को चैंपियनशिप मैच पर फोकस करना चाहिए। उनकी स्टोरी कुछ महीनों बाद शुरू की जा सकती है। 4- WWE SmackDown में रैंडी ऑर्टन पर बुरी तरह हमला होना View this post on Instagram Instagram Postरैंडी ऑर्टन पर केविन ओवेंस ने नंवबर 2024 में बुरी तरह हमला किया था। इसी के चलते वाइपर चोटिल हुए और एक्शन से बाहर थे। Elimination Chamber 2025 में वापसी करके ऑर्टन ने केविन पर खतरनाक हमला किया। अब वो SmackDown में नज़र आने वाले हैं। WWE ने रैंडी को किसी भी तरह से कमजोर नहीं दिखाना चाहिए। उनकी हाइप खत्म हो सकती है। SmackDown में अगर केविन उनकी दोबारा हालत खराब करते हैं, तो फैंस का गुस्सा फूटेगा। इसके बजाय रैंडी को केविन के खिलाफ बढ़त मिलनी चाहिए।3- WWE विमेंस यूएस चैंपियन चेल्सी ग्रीन की हार View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में चेल्सी ग्रीन और मीचीन के बीच नॉन-टाइटल स्ट्रीट फाइट मैच देखने को मिलने वाला है। दोनों के बीच काफी महीनों से दुश्मनी चल रही है और यह अभी भी जारी है। ग्रीन और मीचीन के बीच स्टोरी का अब अंत होना चाहिए। चेल्सी ग्रीन को हाल ही में NXT में टैग टीम मैच में हार मिली थी और इस दौरान उन्हें पिन किया गया था। ग्रीन विमेंस यूएस चैंपियन हैं। ऐसे में अगर उन्हें SmackDown में हार मिली, तो इससे टाइटल होल्डर के रूप में उनका कद कम हो जाएगा।2- WWE चैंपियन कोडी रोड्स का इंजरी के चलते बाहर होने का ऐलान करना View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स पर Elimination Chamber में द रॉक, जॉन सीना और ट्रैविस स्कॉट द्वारा बुरी तरह से हमला हुआ था। ट्रैविस स्कॉट ने रोड्स पर एक तगड़ा थप्पड़ जड़ दिया था। एक रिपोर्ट में बताया गया कि रोड्स के Eardrum में चोट आई है और उनकी आंख भी ब्लैक हो गई है। अगर यह चोट ज्यादा सीरियस हुई, तो रोड्स को बाहर होना पड़ सकता है। WrestleMania से पहले फैंस ऐसा नहीं चाहेंगे। उन्हें चोटिल होने का ऐलान करने के बजाय खुद को रिकवर होने का समय देना चाहिए।1- WWE SmackDown में सोलो सिकोआ को जेकब फाटू को धोखा नहीं देना View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ और जेकब फाटू ने साथ मिलकर काफी काम किया लेकिन पिछले कुछ समय में दोनों के बीच अनबन देखने को मिली है। रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania में उनके बीच मैच प्लान किया जा रहा है। WWE दोनों के बीच बढ़िया स्टोरी बनाना चाहेगा और इसके लिए समय चाहिए। इसी के चलते WWE को अब उन्हें अलग कर देना चाहिए। अगर दोनों के अलग होने के टीज़ को अभी भी आगे बढ़ाया जाता है, तो यह बड़ी गलती होगी।