WWE इतिहास के सबसे लंबे, तगड़े और खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक द ग्रेट खली (The Great Khali) के इस बार हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की पुष्टि कर दी गई है। साल 2006 में डेब्यू के बाद उन्हें एक बेहद खतरनाक और मॉन्स्टर हील सुपरस्टार के रूप में दिखाया जाने लगा था।As first revealed in an exclusive edition of #WWENow India, The Great Khali has been revealed as the latest inductee in the WWE Hall of Fame’s Class of 2021! #WWEHOF https://t.co/Gjbc9DRRNU— WWE (@WWE) March 24, 2021इसी शानदार शुरुआत की बदौलत वो साल 2007 में पहली बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने, साथ ही वो पहले भारतीय सुपरस्टार भी रहे जिन्होंने WWE में वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। अपने करियर में वो बतिस्ता (Batista), द अंडरटेकर (The Undertaker) और ट्रिपल एच (Triple H) जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ स्टोरीलाइंस में शामिल रहे हैं।ये भी पढ़ें: 4 मौके जब WWE में अंडरटेकर ने खुद से लंबे सुपरस्टार्स को हरायाखली ने ही WWE में 'Punjabi Prison' मैचों की शुरुआत की थी और उनके कारण भारतीय युवा भी अब प्रो रेसलिंग में जगह बनाने की इच्छा जाहिर करने लगे हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं एक नजर WWE में द ग्रेट खली के 5 सबसे यादगार लम्हों पर।ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहेद ग्रेट खली का WWE डेब्यूThe great khali once debut against and destroyed the undertaker in 2006 couple of months later into the mid of 2007 khali became the first Indian world champion in history and now inducted into the hall of fame congrats big man you deserved it 👏 👏 👏 👏 clap #WWE pic.twitter.com/foRQmuNteM— Lebron & AD coming soon 100% L.O.A.D.I.N.G. 🔋🔌 (@lebron_coming) March 24, 2021द ग्रेट खली ने WWE Wrestlemania 22 के बाद एक SmackDown एपिसोड के अंडरटेकर vs मार्क हेनरी मैच में दखल देकर अपना डेब्यू किया था। द डेड मैन 7 फुट से भी लंबे रेसलर को देख चौंक उठे थे। दोनों के बीच तगड़ी झड़प देखी गई, लेकिन अंडरटेकर अभी भी समझ नहीं पा रहे थे कि खली ने उनपर अटैक क्यों किया है।अंत में खली ने द फिनोम की पीट-पीटकर बुरी हालत करते हुए पूरे लॉकर रूम को सावधान कर दिया था। आने वाले महीनों में अंडरटेकर ने भारतीय सुपरस्टार को पुश दिलाने में काफी मदद की और उन्हें जायंट हील सुपरस्टार बनाने में भी अहम योगदान दिया था।ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैंWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।