WWE के 4 सबसे बड़े इवेंट्स में से किसी एक के भी आयोजन के बाद अक्सर नई स्टोरीलाइंस की शुरुआत होती है और समरस्लैम (SummerSlam) 2021 के समापन के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। पीपीवी में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley), रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) ही वो सुपरस्टार्स रहे जिन्होंने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है।SummerSlam के मेन इवेंट में ट्राइबल चीफ ने जॉन सीना को हराकर अपने शानदार WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के सफर को जारी रखा है। इससे ये भी सुनिश्चित हो चला है कि रोमन अब जॉन के 380 दिनों तक WWE चैंपियन बने रहने के रिकॉर्ड से आगे निकलने वाले हैं।AND STILL.#Summerslam #TeamRoman @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/eh2hJL9iHp— WWE (@WWE) August 22, 2021मैच में जीत रेंस को मिली, लेकिन इसके बाद ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने वापसी कर सभी को चौंका दिया है। अगले हफ्तों में दोनों के आमने-सामने आने की संभावनाएं हैं, लेकिन अभी तक दोनों को लेकर कुछ ऑफिशियल नहीं हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं रोमन रेंस के अगले 5 संभावित दुश्मनों के बारे में।WWE सुपरस्टार फिन बैलरSMACKDOWN #BálorClub pic.twitter.com/vM1jjSXHUb— Finn Bálor (@FinnBalor) August 9, 2021फिन बैलर ने करीब 2 साल NXT में काम करने के बाद 16 जुलाई के SmackDown एपिसोड में WWE मेन रोस्टर में वापसी की थी। उसके बाद उन्होंने WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को चैलेंज किया था, जिसे रेंस ने स्वीकार भी किया। मैच होने से पहले दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट होना था, लेकिन बैरन कॉर्बिन के दखल के कारण बैलर साइन नहीं कर पाए।मौके का फायदा उठाकर जॉन सीना ने कॉन्ट्रैक्ट पर अपने साइन कर दिए थे। बैलर की मेन रोस्टर में वापसी ने ये संकेत भी दिए थे कि WWE जल्द ही उन्हें बड़ा पुश देने वाली है। SummerSlam में बैलर चाहे चैंपियन को चैलेंज नहीं कर पाए हों, लेकिन रेंस द्वारा अपनी चुनौती को स्वीकार करने का हवाला देकर बैलर दोबारा यूनिवर्सल टाइटल शॉट मिलने का दावा कर सकते हैं।