एलिमिनेशन चैंबर में फिन बैलर का मैच बॉबी लैश्ले और लियो रश से हुआ। यह एक हैंडीकैप मैच था और इसमें लड़ते हुए बैलर को काफी परेशानियां होने वाली थी। हालाँकि इन सभी की परवाह ना करते हुए बैलर ने काम किया और वह इस मैच को जीतकर ही लौटे।ऐसा करने के लिए उन्होंने लैश्ले को पिन नहीं किया बल्कि लियो रश को किया। लेकिन आखिर क्यों लैश्ले इतनी जल्दी अपनी चैंपियनशिप हार गए? क्यों WWE ने लैश्ले और रश को अलग करदिया?क्या बैलर को नया इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनाना चाहिए था? आईये जानें ऐसे 5 कारणों के बारे में जो बताते हैं कि फिन बैलर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन क्यों बने हैं।#5 इस टाइटल को फिर से शानदार बनाने के लिएMore QUICKNESS like this, and @FinnBalor could be well on his way to becoming #ICChampion! #WWEChamber pic.twitter.com/7sV7ItjNGf— WWE Universe (@WWEUniverse) February 18, 2019फिन बैलर रिंग में वो कर सकते हैं जो शायद बॉबी लैश्ले नहीं कर सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि लैश्ले को ऐसा करने नहीं दिया जा रहा है क्योंकि वह TNA में काफी शानदार तरीके से लड़ते थे। उनके मुकाबले फैंस को काफी पसंद आते थे लेकिन WWE में ऐसा नहीं हो रहा है।वह यहाँ पर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ज़रूर थे लेकिन उन्होंने चैंपियन रहते हुए कोई कमाल नहीं किया था। वह हर हफ्ते अपने टाइटल को डिफेंड भी नहीं कर रहे थे लेकिन फिन बैलर ऐसा हर हफ्ते कर सकते हैं।डीन एम्ब्रोज़ जब चैंपियन थे तो उन्होंने भी कई मिड कार्ड रैसलर्स और यहाँ तक कि मेन इवेंट रैसलर्स के खिलाफ भी अपना टाइटल डिफेंड किया था। लेकिन ऐसा लैश्ले ने नहीं किया।फिन बैलर के चैंपियन बनने से उम्मीद की जा सकती है कि हमें उनके मुकाबले इलायस और केविन ओवेंस जैसे रैसलर्स के खिलाफ होते हुए दिखेंगे। इससे ये चैंपियनशिप एक बार फिर से शानदार बन सकती है।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं