रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय यूनिवर्सल चैंपियन है और WWE के स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड पर जबरदस्त काम कर रहे हैं। इस दिग्गज ने पिछले साल समरस्लैम (SummerSlam) में चौंकाने वाली वापसी की थी। उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) और द फीन्ड (The Fiend) पर जबरदस्त तरीके से हमला किया था। इसके एक हफ्ते बाद ही पेबैक (Payback) 2020 में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत ली थी।इसके बाद से ही रोमन रेंस के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप मौजूद है। हील के रूप में इस सुपरस्टार के कैरेक्टर में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। इस दिग्गज के साथ पॉल हेमन दिखाई देते हैं। द ट्राइबल चीफ ने अपने निकनेम, कैचफेस, थीम सॉन्ग, इन-रिंग गियर समेत ढेरों चीज़ों में बदलाव किया हुआ है। रोमन रेंस ने अबतक कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की है।#WMBacklash WHEN WE GET ROMAN REIGNS VS SETH ROLLINS IS GOING TO BE GREAT 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/kCDOPTRSVz— MAGALI REZA (@MagaliReza) May 17, 2021ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने लुक में चौंकाने वाला बदलाव कियाइसके बावजूद कोई भी उन्हें पराजित नहीं कर पाया है। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस पहले काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों ने रिंग में एक-दूसरे के खिलाफ भी जबरदस्त काम किया हुआ है। हर कोई उन्हें फिर आमने-सामने देखना चाहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से WWE को रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच SummerSlam में टाइटल मैच बुक करना चाहिए।5- रोमन रेंस के लिए WWE SmackDown में विकल्प खत्म होते जा रहे हैंRoman Reigns defends the #UniversalTitle but Seth Rollins makes an attack on Cesaro #WMBacklash https://t.co/uPEAI0alxs pic.twitter.com/eFiDo981i7— WWEFan01 (@WWEFan01_) May 17, 2021रोमन रेंस ने पिछले एक साल में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स को हरा दिया है। रेंस ने जे उसो, केविन ओवेंस, ड्रू मैकइंटायर, डेनियल ब्रायन, ऐज और सिजेरो जैसे बड़े सुपरस्टार्स का सामना किया है। इसके बावजूद कोई भी उन्हें रोक नहीं पा रहा है। देखा जाए तो अब SmackDown में बेहतर सुपरस्टार्स की कमी है।ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्हें एक बार फिर WWE चैंपियन बनना चाहिएइस दिग्गज ने लगभग सभी सुपरस्टार्स का सामना कर लिया है। SummerSlam में रोमन के विरोधी के रूप में बिग ई, शिंस्के नाकामुरा और सैथ रॉलिंस के रूप में विकल्प मौजूद है। इस दौरान देखा जाए तो SummerSlam के कद के अनुसार SmackDown में सैथ रॉलिंस सबसे बेहतर विकल्प रहेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।