पूर्व NXT चैंपियन समोआ जो (Samoa Joe) को WrestleMania 37 के बाद WWE द्वारा रिलीज किया गया था। रिलीज किये जाने से पहले समोआ जो WWE में Raw कमेंट्री टीम का हिस्सा हुआ करते थे और चोटिल होने की वजह से उन्हें लंबे वक्त से WWE रिंग में कम्पीट करने का मौका नहीं मिल पाया था। फैंस समोआ जो के WWE से निकाले जाने की वजह से काफी नाखुश थे, हालांकि, इस हफ्ते NXT में वापसी करते हुए समोआ जो ने सभी को हैरान कर दिया।ये भी पढ़ें: 2 कारण क्यों Hell in a Cell 2021 में रे मिस्टीरियो द्वारा Roman Reigns को हराकर नया WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए और 3 कारण क्यों नहीं बनना चाहिएआपको बता दें, समोआ जो की NXT में स्पेशल एंफोर्सर के रूप में वापसी हुई है और जो के इस रोल में वापसी की वजह से NXT जनरल मैनेजर विलियम रीगल का काम आसान हो गया है। विलियम ने समोआ जो को रिंग में कम्पीट करने की इजाजत नहीं दी है और वह बिना कारण के किसी पर भी हमला नहीं कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम समोआ जो के रिंग में वापसी के बाद उनके लिए 5 प्रतिद्वंदी का जिक्र करने वाले हैं।5- WWE NXT में समोआ जो vs जॉनी गर्गानो"JOE! JOE! JOE! JOE!" - @JohnnyGargano & @austintheory1 Flattery doesn't work on @SamoaJoe. #WWENXT pic.twitter.com/D2CughqkUE— WWE (@WWE) June 16, 2021इस हफ्ते NXT में बैकस्टेज जब जॉनी गर्गानो बहस कर रहे थे तो उनका सामना समोआ जो से हुआ। इस दौरान जॉनी गर्गानो ने समोआ जो की तारीफ करने की कोशिश की लेकिन जो पर इस चीज का कोई असर नहीं हुआ। संभव है कि आने वाले समय में NXT में जॉनी गर्गानो, समोआ जो को उकसा सकते हैं और इसके बाद उन्हें जो कोकिना क्लच में जकड़कर धराशाई कर सकते हैं।ये भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell 2021 में रिया रिप्ली vs शार्लेट फ्लेयर के मैच के 5 संभावित अंतइसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी की शुरुआत हो सकती है और जब समोआ जो रिंग में वापसी करने के लिए तैयार हो जाएंगे तो उनका पहला फ्यूड जॉनी गर्गानो के खिलाफ देखने को मिल सकता है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!