WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। हर एक सुपरस्टार इस प्रमोशन में आकर अपना नाम बनाना चाहता है। कई सारे सुपरस्टार्स को WWE में आने के बाद जबरदस्त सफलता मिली हैं। इस दौरान WWE के पास सुपरस्टार्स से जुड़े हुए राइट्स रहते हैं। कंपनी के पास ज्यादातर सुपरस्टार्स के नाम का ट्रेडमार्क है।Just got back to Indy.. Had a hell of a time on #SmackDAHN.. blacked out during BOOGS’ epic guitar solo. The shred took a hold of my soul. S/A @MichaelCole, helping me keep the proper beat here 😂😂😂 pic.twitter.com/28dNQJ7HP4— Pat McAfee (@PatMcAfeeShow) May 22, 2021ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell के अंदर रोमन रेंस ने मचाया था जबरदस्त बवाल, 129 किलो के WWE दिग्गज को हराकर जीता था बड़ा मुकाबलाWWE में ढेरों सुपरस्टार्स मौजूद है जो अगर अन्य कंपनी में कदम रखेंगे तो वो अपने मौजूदा रिंग नेम का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है जो कंपनी के बाहर भी अपना वर्तमान नाम उपयोग कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WWE के बाहर अपने नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं।5- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग😯#WWERaw @Goldberg pic.twitter.com/s5YDNth0CT— WWE (@WWE) January 26, 2021WWE हॉल ऑफ फेमर और दिग्गज चैंपियन बिल गोल्डबर्ग रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WCW में काफी ज्यादा नाम कमाया है। उन्होंने WWE में काम करते हुए कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं। इस दिग्गज ने WWE के अलावा कई सारी फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया है। इसके अलावा वो UFC में भी इसी नाम से दिखाई दिए हैं। असल में ये पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन का असली नाम है।ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर का Money In the Bank मैच में किया गया सबसे बड़ा धोखा, 7 WWE सुपरस्टार्स के सपने को तोड़ते हुए रचा था इतिहासये WCW दिग्गज अभी भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है। जनवरी 2021 में उन्होंने एक चैंपियनशिप मैच भी लड़ा था। वो WWE के बाहर किसी अन्य कंपनी में इस नाम का उपयोग कर सकते हैं। WWE उनके नाम को ट्रेडमार्क नहीं करा पाया क्योंकि ये उनका असली नाम था। देखा जाए तो गोल्डबर्ग शायद ही अब किसी अन्य कंपनी में जाएं। उनका फुल-टाइम रेसलिंग करियर सालों पहले ही खत्म हो गया है। अब वो सिर्फ कभी-कभी रेसलिंग करते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।