5 Superstars जिन्होंने WWE में अपने डेब्यू मैच में चैंपियन को हराया

WWE सुपरस्टार जिन्होंने इन रिंग डेब्यू करने पर चैंपियन को हराया है (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार जिन्होंने इन रिंग डेब्यू करने पर चैंपियन को हराया है (Photos: WWE.com)

Superstars Who Defeated Champion Debut Match: WWE में लगातार सुपरस्टार्स डेब्यू करते रहते हैं। इसके बाद वह अलग-अलग मैच लड़ते हैं। इनमें से सबसे बड़ा पल वह होता है, जब वह अपना पहला मैच लड़ते हैं। यह ऐसा मौका होता है, जहां WWE सुपरस्टार अपने आपको फैंस की नजरों में महत्वपूर्ण बना सकता है।

Ad

अगर ऐसे में वह किसी चैंपियन को हरा दें, तो उससे डेब्यू करने वाले रेसलर के रुतबे में बहुत बढ़ोतरी होती है। ऐसा बेहद कम बार ही होता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने WWE में डेब्यू करते हुए टॉप चैंपियन को हराया है।

#5 केविन ओवेंस ने WWE में मेन रोस्टर डेब्यू करते हुए तब के यूएस चैंपियन जॉन सीना को हराया

youtube-cover
Ad

केविन ओवेंस पहले NXT का हिस्सा थे। वह जब 18 मई 2015 को Raw का हिस्सा बने तो उस समय वह NXT चैंपियन थे। उन्होंने उस समय के यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन जॉन सीना के ओपन चैलेंज का जवाब दिया था लेकिन मैच लड़ने की बजाय उन्होंने सीना पर हमला कर दिया था और उनकी चैंपियनशिप पर स्टॉम्प करके उसको अपमानित किया था।

इसके चलते 31 मई 2015 को हुए Elimination Chamber 2015 में इन दोनों के बीच में एक नॉन टाइटल मैच हुआ था। इसको केविन ने पिनफॉल से जीता था। केविन तब से अबतक दो बार WrestleMania के मेन इवेंट का हिस्सा रहे हैं और एक ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुके हैं।

#4&3&2 द शील्ड (रोमन रेंस, डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस) ने TLC 2012 में तब के WWE टैग टीम चैंपियंस को हराया था

Ad

द शील्ड ने 18 नवंबर 2012 को हुए Survivor Series 2012 के दौरान मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इसके मेंबर्स रोमन रेंस, डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस थे। इस ग्रुप ने डेब्यू करने के बाद रायबैक पर हमला किया था, जो कि शो में WWE चैंपियन सीएम पंक और जॉन सीना के साथ एक ट्रिपल थ्रेट मैच लड़ रहे थे। द शील्ड ने रायबैक पर इसके बाद हुए कई शोज में हमला जारी रखा।

इस दौरान उन्होंने तब के WWE टैग टीम चैंपियंस टीम हैल नो, जिसका हिस्सा डेनियल ब्रायन और केन थे, पर भी हमला किया था। इसके चलते रायबैक और टीम हैल नो ने साथ आकर TLC 2012 में द शील्ड का सामना किया था। इस टेबल्स, लैडर्स और चेयर मैच में नॉर्मल से हटकर, इसका नतीजा पिनफॉल या सबमिशन से हो सकता था। इसके अंत में रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन को पिन करके जीत दर्ज की थी। यह शील्ड का WWE में पहला मैच था।

#1 WWE का हाल में हिस्सा बनीं स्टैफनी वकेर ने अपने पहले मैच में विमेंस चैंपियन को मात दे दी है

Ad

स्टैफनी वकेर ने हाल में ही WWE के साथ साइन किया है। इसकी घोषणा शॉन माइकल्स ने 10 जुलाई 2024 को की थी। उन्होंने इसके बाद कंपनी के मैक्सिको टूर में 13 जुलाई 2024 को हिस्सा लिया, जहां इनका सामना मौजूदा WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन आईला डौन से हुआ। इस मैच में सबको चौंकाते हुए स्टैफनी ने जीत दर्ज कर ली

इन्होंने अपने मैच के बाद एक प्रोमो भी कट किया। इस दौरान इन्होंने WWE में अपनी एंट्री को लेकर बात की। स्टैफनी ने बताया कि वह WWE में आकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। पूर्व CMLL स्टार ने कहा कि वह NXT ब्रांड का हिस्सा होंगी। यह देखना होगा कि वह क्या धमाल करती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications