5 WWE Superstar जो साल 2024 खत्म होने से पहले वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दे सकते हैं

WWE
जानिए लिस्ट में कौन-कौन से WWE स्टार्स शामिल हैं? (Photo: WWE.com)

Superstars Can Return WWE Before End 2024: WWE साल 2024 के सेकेंड हाफ में प्रवेश कर रहा है। अगस्त तक कंपनी के तीन प्रीमियम लाइव इवेंट होंगे। 7 जुलाई को होने वाले Money in the Bank इवेंट की तैयारी में इस समय WWE लगा हुआ है।

Ad

Money in the Bank और SummerSlam में कुछ बड़े सुपरस्टार्स की वापसी हो सकती है। कुछ रेसलर्स इंजरी से वापसी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन पांच स्टार्स की बात करेंगे जो इस साल के खत्म होने से पहले वापसी कर सकते हैं।

#5 WWE रिंग में एलेक्सा ब्लिस की कब होगी वापसी?

Ad

Royal Rumble 2023 के बाद से एलेक्सा ब्लिस WWE रिंग में नज़र नहीं आईं हैं। नवंबर, 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद उनकी जल्द वापसी करने की उम्मीद थी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें देरी क्यों की गई है ये भी किसी को नहीं पता है। हाल ही में कुछ अफवाहें सामने आईं थी कि आने वाले कुछ महीनों में वो Wyatt Sick6 ग्रुप में नज़र आ सकती हैं।

#4 WWE रिंग में शार्लेट फ्लेयर भी लंबे समय से नज़र नहीं आईं

Ad

पिछले साल दिसंबर में ACL इंजरी के कारण शार्लेट फ्लेयर एक्शन से बाहर हो गईं थी। कहा जा रहा था कि वो अगले नौ महीने में वापसी कर लेंगी। इसका मतलब है कि अगले कुछ महीनों में वो भी वापसी कर सकती हैं।

फ्लेयर के ना होने से विमेंस डिवीजन भी काफी कमजोर लग रहा है। कंपनी ने उनके लिए तगड़ा प्लान जरूर बनाया होगा। वापसी के बाद ब्लू ब्रांड में वो बेली के खिलाफ फ्यूड में शामिल हो सकती हैं।

#3 क्या इस साल के अंत से पहले द रॉक WWE रिंग में एंट्री करेंगे?

Ad

WrestleMania 40 में इस साल द रॉक ने गजब का प्रदर्शन किया था। उनकी वजह से कंपनी को बहुत फायदा हुआ। मेनिया के बाद रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में वो अंतिम बार नज़र आए थे। उन्होंने बहुत जल्द कोडी रोड्स के लिए वापस आने की बात कही थी।

कोडी और द रॉक का वन-ऑन-वन मुकाबला फ्यूचर में तय लग रहा है। इसके बिल्डअप के लिए रॉक भी जल्द से जल्द WWE रिंग में नज़र आ सकते हैं। कंपनी के आने वाले किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में वो एंट्री कर सकते हैं।

#2 WWE रिंग में रोमन रेंस की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं

youtube-cover
Ad

WrestleMania 40 के बाद से अभी तक WWE रिंग में रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं। हालांकि, ब्लडलाइन में काफी उथल-पुथल मची हुई है।

हाल ही में ट्रिपल एच ने संकेत दिए थे कि वो SummerSlam 2024 में वापसी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि सोलो सिकोआ के साथ वापसी के बाद उनकी राइवलरी शुरू हो सकती है। उम्मीद है कि वो बहुत जल्द वापसी करेंगे।

#1 WWE रिंग में रिया रिप्ली कर सकती हैं जल्द वापसी

Ad

WrestleMania 40 के बाद हुए रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में लिव मॉर्गन ने रिप्ली के ऊपर अटैक किया था। उन्हें शोल्डर इंजरी आ गई थी। हाल ही में उन्होंने बडी मैथ्यूज से शादी की है। रिपोर्ट सामने आई थी कि वो इस समय रिहैब में चल रही हैं।

SummerSlam 2024 में शायद रिप्ली का वापसी संभव नहीं हैं लेकिन उसके बाद वो जरूर वापसी कर सकती हैं। वापसी के बाद वो लिव मॉर्गन से अपना बदला ले सकती हैं। इन दोनों की राइवलरी में डॉमिनिक मिस्टीरियो का बड़ा रोल रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications