5 WWE सुपरस्टार्स जो जॉन सीना को रिटायर कर सकते हैं

जॉन सीना
जॉन सीना

जॉन सीना डब्लू डब्लू ई (WWE) के सबसे ज्यादा पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। वह डेब्यू के बाद बहुत कम समय में फैंस के चहेते बन गए थे। उन्होंने अपने WWE करियर में रेसलिंग जगत के टॉप स्टार्स को हराया है। जॉन सीना की द रॉक, रैंडी ऑर्टन, ऐज, सीएम पंक और ब्रॉक लैसनर के साथ फ़्यूड हमेशा याद रखी जाएगी।

Ad

जॉन सीना ने कुल 16 बार WWE चैंपियनशिप जीती है। उन्होंने अपने लंबे करियर में रॉयल रंबल मैच, मनी इन ब्रीफकेस जीतने के साथ ही रेसलमेनिया को मेन इवेंट भी किया है। कुछ सालों पहले तक वह फुल टाइम WWE में काम किया करते थे।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े बदलाव जो WWE में जल्द ही होने वाले हैं

अब वह हॉलीवुड में अपने करियर को अगले लेकर जा रहे हैं। फिल्मों में व्यस्तता को देखते हुए वह महीनों तक WWE की रिंग से दूर रहते हैं। वह अंतिम बार रॉ रीयूनियन में कुछ समय के लिए दिखाई दिए थे। उनका WWE करियर लगभग समाप्त हो चुका है।

वह कुछ सालों बाद WWE से जरूर रिटायरमेंट ले सकते हैं। रेसलमेनिया 35 के बाद बतिस्ता ने भी फिल्मों में व्यस्तता के चलते WWE को अलविदा कह दिया था और अब जॉन सीना अपना पूरा ध्यान रेसलिंग को छोड़कर फिल्मों में लगा रहे हैं। इस कारण से हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में, जो जॉन सीना को रिटायर कर सकते हैं।


#5 ड्रू मैकइंटायर

मैकइंटायर
मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर ने वापसी के बाद फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। वह विंस मैकमैहन के पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं। रॉ का टॉप स्टार होने की वजह से उन्हें एक बार जॉन सीना के साथ मैच जरूर लड़ना चाहिए।

Ad

पिछले कुछ समय से उनकी बुकिंग थोड़ी खराब रही है। जॉन सीना के साथ एक जबरदस्त फ़्यूड उन्हें अपने करियर में मदद कर सकती है। अगर वह इस दौरान जॉन सीना को हमेशा के लिए रिटायर कर देते हैं तो वह जल्द ही कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स और जॉन सीना की कुछ सालों पहले हुई फ़्यूड काफी ज्यादा शानदार थी। फैंस को यह स्टोरीलाइन बहुत ज्यादा पसंद आई थी और आने वाले समय में हम सब फिर दोनों को आमने-सामने देखना चाहते हैं।

Ad

जॉन सीना को WWE का फेस माना जाता था और एजे स्टाइल्स को इंडिपेंडेंट रेसलिंग का बड़ा सुपरस्टार। अगर एजे स्टाइल्स किसी तरह से जॉन सीना को रिटायर करते हैं तो यह इंडिपेंडेंट रेसलिंग की सबसे बड़ी जीत मानी जाएगी।


#3 रिकोशे

रिकोशे
रिकोशे

WWE के मेन रोस्टर में फिलहाल रिकोशे से अच्छा कोई भी हाई-फ्लाइंग सुपरस्टार नहीं है। WWE ने उन्हें शुरुआत से ही अच्छा पुश देकर फैंस को संकेत दे दिए हैं कि वह कुछ बड़ा करने वाले हैं।

Ad

अभी वह एजे स्टाइल्स के साथ फ़्यूड में हैं। कुछ समय के बाद वह WWE के टॉप स्टार बन जाएंगे और अगर इसके बाद WWE जॉन सीना को रिटायर करने के लिए रिकोशे का चुनाव करती है, तो यह उनके लिए काफी बड़ा मौका रहेगा।

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब विंस मैकमैहन ने सुपरस्टार्स को रिलीज करने से मना कर दिया था

#2 द मिज़

द मिज़
द मिज़

कुछ समय पहले तक द मिज़ WWE के सबसे बड़े हील माने जाते थे। उन्होंने जॉन सीना के साथ पहले भी फ़्यूड की है। बेबीफेस बनने के बाद शुरुआत में उन्हें अच्छी बुकिंग मिली लेकिन अब वह कुछ खास काम नहीं कर रहे हैं।

Ad

WWE उनकी गाड़ी को फिर से पटरी पर लाने के लिए उन्हें जॉन सीना के साथ रिटायरमेंट मैच में डाल सकती है। फैंस को यह फ़्यूड हमेशा ही पसंद आई है। द मिज़ के साथ सीना का अंतिम मैच मिज़ को बहुत ज्यादा फायदा करवा सकता है।


#1 ब्रे वायट

ब्रे वायट
ब्रे वायट

ब्रे वायट ने कुछ समय पहले ही WWE लाइव टीवी पर वापसी की है। वह समरस्लैम में पहली बार अपने नए कैरेक्टर के साथ फिन बैलर के खिलाफ मैच में उतरने वाले हैं। WWE का यह निर्णय अच्छा है।

Ad

अगर WWE जॉन सीना के रिटायरमेंट के प्लान बना रही है, तो विंस के पास वायट से अच्छा विकल्प मौजूद नहीं है। इससे वायट के नए कैरेक्टर (फीन्ड) को बहुत ज्यादा फायदा होगा। WWE को यह मैच जरूर बुक करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें अब तक WWE में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत जानी चाहिए

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications