5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस को 1 से ज्यादा बार हराया है

रोमन रेंस
रोमन रेंस

इस दशक में डब्लू डब्लू ई (WWE) का पोस्टर बॉय बदला। जॉन सीना ने कई सालों तक WWE को अपने कंधों पर संभाला और कंपनी को आगे लेकर गए। हॉलीवुड में कदम रखने के बाद WWE को रोमन रेंस के रूप में नया फेस मिला। पिछले कुछ सालों से यह सुपरस्टार WWE को अपने साथ लेकर चल रहा है।

Ad

द बिग डॉग को WWE ने एक टॉप सुपरस्टार के रूप में पुश दिया है। इस सुपरस्टार ने कई सारे दिग्गजों को हराया है जिसमें जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर और ट्रिपल एच जैसे सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। रोमन रेंस को WWE की रिंग में हराना काफी मुश्किल काम है।

बहुत कम सुपरस्टार्स है जिन्होंने द बिग डॉग को सिंगल्स मैच में हराया है। कुछ ऐसे चुनिंदा सुपरस्टार्स भी रहे हैं जिन्होंने रेंस को 1 या उससे ज्यादा बार हराया है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने रोमन रेंस को WWE में 1 से ज्यादा बार हराया है।

#5 किंग कॉर्बिन

youtube-cover
Ad

किंग कॉर्बिन के लिए साल 2019 बढ़िया रहा क्योंकि उन्होंने इसी साल रेंस को 2 बार हराया है। रोमन रेंस और किंग कॉर्बिन के बीच अभी भी फ़्यूड चल रही है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच अभी तक ढेरों मैच हो गए हैं जिसमें लगभग हर बार रेंस को जीत मिली है।

इसके बावजूद भी दो अहम मौकों पर बैरन कॉर्बिन का पलड़ा भारी रहा है। किंग ने यूनाइटेड किंगडम (UK) में हुए स्मैकडाउन के स्पेशल एपिसोड में 8 नवंबर 2019 को रोमन रेंस को हराया था।

इसके अलावा हाल ही में हुए टेबल्स लैडर्स एंड चेयर्स (TLC) पीपीवी में भी किंग ने द बिग डॉग को बुरी तरह से हराया। मैच के दौरान कई मौकों पर इंटरफेरेंस हुई थी।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 के 12 सबसे यादगार पल जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे

#4 सैथ रॉलिंस

youtube-cover
Ad

रॉलिंस और रेंस आपस में काफी अच्छे दोस्त है और उनके बीच कुछ अच्छे मैच भी देखने को मिले हैं। रॉलिंस ने 3 मौकों पर रेंस को हराया है। मार्च 2015 में रॉ के एपिसोड के मेन इवेंट में रॉलिंस को रोमन पर बड़ी जीत मिली थी।

इसके अलावा मनी इन द बैंक 2016 पीपीवी में सैथ ने WWE टाइटल के लिए रेंस को हराया था। अंतिम बार सैथ रॉलिंस ने गोंटलेट मैच में द बिग डॉग को हराया था। इस मैच के बाद रॉलिंस एक टॉप परफ़ॉर्मर बने।

#3 ब्रॉन स्ट्रोमैन

youtube-cover
Ad

दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी काफी ज्यादा खास रही है। ब्रॉन के जबरदस्त करियर की शुरुआत रेंस के साथ दुश्मनी के दौरान हुई थी। स्ट्रोमैन ने ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पीपीवी में रेंस को एक एम्बुलेंस मैच में हराया था।

इसके अलावा वह पेबैक 2017 में भी रेंस को हरा चुके हैं। स्ट्रोमैन ने 2017 में ही रेंस को स्टील केज और लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में हराया था। दोनों के बीच सारे मैच फैंस को हमेशा याद रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE के 25 सबसे पैसे वाले सुपरस्टार्स

#2 ब्रॉक लैसनर

youtube-cover
Ad

द बीस्ट 2 बार रोमन रेंस को WWE में हरा चुके हैं। रोमन रेंस ने समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE टाइटल पर कब्जा किया था लेकिन इससे पहले उनकी दो बड़ी हार हुई थी।

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 34 में रेंस को हराया था। इसके अलावा वह सऊदी अरब के ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल पीपीवी में भी रोमन रेंस को धराशाई कर चुके हैं। ब्रॉक और रोमन की दुश्मनी फैंस कभी नहीं भूल सकते।

#1 समोआ जो

youtube-cover
Ad

समोआ जो और रोमन रेंस की दुश्मनी देखने के लिए हर एक फैन उत्साहित था क्योंकि दोनों ही समोअन सुपरस्टार है और इस वजह से उनका मैच रोचक रहने वाला था। 2017 में रॉ के एक एपिसोड में जो ने रोमन रेंस को हराया।

इसके अलावा ब्रॉक लैसनर के साथ दुश्मनी के दौरान भी समोआ जो और रोमन रेंस के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में समोअन सबमिशन मशीन ने रेंस को हराया। दोनों कई मौकों पर रिंग में लड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications